असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता
असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता
Written By : Rituraj Tripathi
Published : Apr 17, 2023 05:38 pm IST,
Updated : Apr 17, 2023 06:46 pm IST
असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है।
Image Source : REPRESENTATIVE PIC Earthquake
असम: असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके पड़ोसी देशों बांग्लादेश और भूटान के साथ गुवाहाटी में भी महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?
0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा