1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक-अशरफ मर्डर: तीनों हमलावरों को नैनी जेल से इस जगह शिफ्ट किया गया, बेटा अली दे रहा था मारने की धमकी

अतीक-अशरफ मर्डर: तीनों हमलावरों को नैनी जेल से इस जगह शिफ्ट किया गया, बेटा अली दे रहा था मारने की धमकी

 Reported By: Ruchi Kumar,  Imran Laeek Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Apr 17, 2023 04:18 pm IST,  Updated : Apr 17, 2023 05:48 pm IST

अतीक अहमद का बेटा अली इन हमलावरों का विरोध कर रहा था और मारने की धमकी दे रहा था। हमलावरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। खबर ये भी है कि अली रो रहा है और चिल्ला रहा है।

Atique And Ashraf Murder - India TV Hindi
अतीक पर हमला करने वाले अरुण मौर्य, सनी, लवलेश तिवारी Image Source : FILE

प्रयागराज: माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को प्रयागराज की नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल में शिफ्ट किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अतीक अहमद का बेटा अली इन हमलावरों का विरोध कर रहा था और मारने की धमकी दे रहा था। हमलावरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट किया गया है। खबर ये भी है कि अली रो रहा है और चिल्ला रहा है। 

शनिवार को हुई थी अतीक की हत्या

शनिवार रात अतीक अहमद और अशरफ को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अतीक और अशरफ मीडिया से बात कर रहे थे। तभी नकली मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे हमलावरों ने अतीक के सिर के पास गन सटाकर गोली मार दी। इस दौरान हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। गोली लगते ही अतीक और उसका भाई अशरफ जमीन पर गिर पड़े और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 3 हमलावरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 8 गोली लगने की पुष्टि 

अतीक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये सामने आया है कि उसे 8 गोलियां लगी थीं। इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों हमलावरों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इन तीनों की पहचान लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सन्नी के रूप में हुई। इन आरोपियों को प्रयागराज की कोर्ट में भी पेश किया गया, जहां से इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: 

अतीक अहमद के बड़े बेटे के घायल होने की खबर निकली गलत, सामने आई ये बात 

अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बाबा बागेश्वर ने लिया बड़ा फैसला, कानपुर में होने वाली कथा को किया स्थगित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत