केरल से बुधवार को बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर पर रेड डाली है। इसके साथ ही राज्य में 12 अन्य जगहों पर भी ईडी की रेड जारी है। अधिकारियों ने बताया है कि ये कार्रवाई कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राज्य में PMLA के प्रावधानों के तहत परिसरों पर तलाशी जारी है और इनमें केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित विजयन का किराए का घर भी शामिल है।
कोर्ट ने खारिज की थी CMRL की याचिका
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के घर और 12 अन्य स्थानों पर ईडी की छापेमारी हो रही है। कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में वीना थैक्कंदियिल (विजयन की बेटी) से जुड़े एक्सालॉजिक-सीएमआरएल मामले के सिलसिले में छापेमारी जारी है। कल हाई कोर्ट ने CMRL-एक्सालॉजिक सौदे मामले में ईडी की जांच के खिलाफ CMRL की याचिका खारिज कर दी थी।
यहां समझें पूरा केस
दरअसल, ईडी का आरोप है कि प्राइवेट कंपनी CMRL ने साल 2018 से 2019 के बीच पिनराई विजयन की बेटी वीना थैक्कंदियिल की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। दावा किया गया है कि इस IT कंपनी ने CMRL को कोई सर्विस भी नहीं दी थी। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए साल 2024 में PMLA के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। CMRL ने ईडी के इस एक्शन के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और ईडी की कार्रवाई को रद्द करने की मांग की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें- जब बिल्डर ग्रुप्स पर ED ने की छापेमारी, 21 लाख रुपये फेंके गए बालकनी से, सड़क पर बिखरीं 500-500 की गड्डियां
ED ने बीते साल कितने अरब रुपये की संपत्ति अटैच कर दी? आंकड़ा जानकर हैरान हो जाएंगे
Latest India News