A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6.45 पर अदा की जाएगी ईद की नमाज, ड्रोन-AI से निगरानी करेगी पुलिस

दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 6.45 पर अदा की जाएगी ईद की नमाज, ड्रोन-AI से निगरानी करेगी पुलिस

दिल्ली की जामा मस्जिद में शनिवार को सुबह 6.45 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन और एआई के जरिए निगरानी की जा रही है।

दिल्ली की जामा मस्जिद- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली की जामा मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज शनिवार को सुबह 6.45 पर अदा की जाएगी। नमाज के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ड्रोन और एआई की मदद से पूरी मस्जिद के आसपास निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से दिल्ली पुलिस को कहा गया है कि ईद के दौरान दिल्ली का माहौल खराब न होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुक्रवार को ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने एवं राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला यह त्योहार, आत्म-संयम, दान और वंचितों के प्रति करुणा का संदेश देता है। मुर्मू ने कहा कि यह प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश भी देता है। राष्ट्रपति ने कहा, ''यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें सभी व्यक्तियों के कल्याण के लिए प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर, आइए हम जरूरतमंदों की सहायता करने, समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लें।'' राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, ''ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को, विशेष रूप से भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।''

पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

पुलिस ने ईद के मौके पर नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 15 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ममद से संदिग्ध लोगों की पहचान की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था भी चुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं।

ईद के मौके पर माहौल न बिगड़े- दिल्ली हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि  पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने समेत तमाम एहतियाती कदम उठाए ताकि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण मनाया जा सके। कोर्ट ने कहा कि इलाके में पुलिस के सुरक्षा प्रबंध रामनवमी के बाद तक जारी रखे जाएं। कोर्ट ने उम्मीद जताई कि समाज के सभी वर्ग भी आपस में संयम रखें  ताकि शांति और सद्भाव बना रहे। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को ईद के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि राम नवमी तक इलाके में पुलिस व्यवस्था जारी रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें-

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली के बवाना में गैंगवार, बदमाशों ने घर में घुसकर मारी गोलियां, एक की मौत; दो की हालत नाजुक

 

 

Latest India News