हिंडन में वायुसेना दिवस पूर्वाभ्यास में ब्रह्मोस, राफेल और आकाश ने ताकत दिखाई। तेजस, सु-30 सहित विमान और मिसाइल प्रदर्शन हुआ। ये पहली एक्सक्लूसिव तस्वीरें हैं ब्रह्मोस SU-30 के साथ। ऑपरेशन सिंदूर में इसी SU-30 MKI ने ब्रह्मोस के साथ पाकिस्तान के ऊपर कहर बरपाया था। आज भारतीय वायुसेना के 94 एयर फोर्स डे के मौके पर ये SU-30 ब्रह्मोस के साथ इंटीग्रेटेड होकर हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायुसेना की क्षमता और ऑपरेशनल प्रिपेयर्डनेस को दिखा रहा है। एक तरफ जहां SU-30 ब्रह्मोस के साथ है, तो वहीं दूसरी तरफ ब्रह्मोस भी लगा है। इसकी रेंज करीबन 400 किलोमीटर के लगभग की है। ये फायर एंड फॉरगेट है, यानी दुश्मन के क्षेत्र को लॉक करके आप भूल जाइए और फिर ये दुश्मन के पूरे अड्डों को तबाह कर देगा।
देखें वीडियो
पाकिस्तान में कहर बरपाया था
ऑपरेशन सिंदूर में भी इसी SU-30 ब्रह्मोस के साथ जो लेंस है उसमें पाकिस्तान के ऊपर कहर बरपाया था, जिसमें पाकिस्तान के आतंकी अड्डे, एयर बेसेस, सबको तबाह कर दिया। भारतीय वायुसेना के इस पराक्रम के दिन में रफाल फाइटर एयरक्राफ्ट, इसमें स्कैल्प, माइका मिसाइल, मेटियोर मिसाइल तीनों लगी हैं और तीनों जबरदस्त क्षमता वाली हैं। उसके अलावा मेक इन इंडिया के तौर पर आकाश सर्फेस-टू-एयर मिसाइल, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर प्रचंड और तेजस के साथ-साथ रोहिणी रडार भी लगा हुआ था। ये भारतीय वायुसेना की क्षमताओं को दिखाता और दर्शाता है।
मुख्य खासियतें और क्षमताएं
- लंबी दूरी तक हवा में दबदबा बनाए रखना, हमला करना और समुद्री मिशन।
- इसमें थ्रस्ट-वेक्टरिंग कंट्रोल (AL-31FP इंजन) और कैनार्ड्स हैं, जिससे यह बहुत तेज़ी से दिशा बदल सकता है।
- यह सबसे भारी ऑपरेशनल फाइटर जेट्स में से एक है; बिना ईंधन भरे इसकी रेंज 3,000 km है।
- इसमें 12 हार्डपॉइंट्स हैं जो 8 टन तक हथियार ले जा सकते हैं, जिनमें स्वदेशी अस्त्र मिसाइल, रूसी R-77/R-73 और भारी सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज़ मिसाइल शामिल हैं।
सुपर सुखोई प्रोग्राम
- भारत लगभग 200 जेट्स (शुरुआत में 84 जेट्स के बैच से) को 4.7-जेनरेशन स्टैंडर्ड तक अपग्रेड करने के लिए 11 अरब डॉलर के आधुनिकीकरण प्रोग्राम पर काम कर रहा है।
- रूस ने हाल ही में इस अपग्रेड प्रोग्राम के लिए अपने एडवांस्ड Izdeliye 177S इंजन की पेशकश की है।
- रक्षा मंत्रालय ने अतिरिक्त जेट्स के लिए HAL के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है, और मौजूदा बेड़े में लगभग 260–270 एयरक्राफ्ट हैं, जिनमें स्वदेशी पुर्ज़ों का इस्तेमाल बढ़ रहा है (लक्ष्य 78% तक है)
- IAF ने दुश्मन को निशाना बनाने में मुश्किल पैदा करने और असली एसेट्स को सुरक्षित रखने के लिए फॉरवर्ड एयरफील्ड्स पर हाई-फिडेलिटी इन्फ्लेटेबल Su-30MKI डिकॉय (नकली विमान) तैनात किए हैं।
ये भी पढ़ें:
ब्रह्मोस से लेकर अस्त्र मिसाइल तक, PM मोदी की यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने कौन से समझौते किए? यहां देखें लिस्ट
Latest India News