1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ब्रह्मोस से लेकर अस्त्र मिसाइल तक, PM मोदी की यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने कौन से समझौते किए? यहां देखें लिस्ट

ब्रह्मोस से लेकर अस्त्र मिसाइल तक, PM मोदी की यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने कौन से समझौते किए? यहां देखें लिस्ट

 Published : Jul 07, 2026 12:57 pm IST,  Updated : Jul 07, 2026 01:47 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच की अहम समझौते किए गए हैं। पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतों की ज्वाइंट स्टेटमेंट के बाद इनके बारे में जानकारी सामने आई है।

pm modi india indonesia mou brahmos astra- India TV Hindi
पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा। Image Source : X (@PMMODI)/PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया। जकार्ता में पीएम मोदी का प्रेसीडेंशियल पैलेस पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतों ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी की आगवानी की। इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इसके बाद द्विपक्षीय बैठक की और फिर ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी किया है।

किन मुद्दों पर सहमति बनी?

पीएम मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच बैठक के दौरान इंडोनेशियाई सैन्य बलों को ब्रह्मोस मिसाइलों की सप्लाई, समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को सुदृढ़ करने, इस्पात, निकल और दुर्लभ स्थायी चुंबकों के निर्माण में निवेश करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा भारत और इंडोनेशिया ने सामरिक दृष्टि से काफी अहम सबांग बंदरगाह को साथ मिलकर विकसित करने का फैसला किया है। ये बंदरगाह मलक्का स्ट्रेट के करीब है और भारत की ग्रेट निकोबार बंदरगाह परियोजना से लगभग 100 मील की दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, इंडोनेशिया ने भारत से हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइलों का आयात करने का फैसला भी किया है।

भारत-इंडोनेशिया के बीच समझौतों की लिस्ट

  • मिनरल्स और स्टील सप्लाई चेन की टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU
  • समुद्री सुरक्षा और संरक्षा सहयोग पर MoU और कार्यान्वयन व्यवस्था का विस्तार
  • रेयर अर्थ मैग्नेट के विकास पर नॉन-फेरस मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर (NFTDC), मिडवेस्ट लिमिटेड और PT PERMINAS के बीच MoU
  • ब्रह्मोस सिस्टम पर सहयोग
  • एयर-टू-एयर मिसाइल सहयोग समझौता
  • इंडोनेशिया में स्टेनलेस-स्टील स्लैब बनाने की सुविधा शुरू करने के लिए स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAIL) और Pt. क्राकाताउ स्टील के बीच रणनीतिक जॉइंट वेंचर
  • शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए बाहरी अंतरिक्ष की खोज और उसके इस्तेमाल में सहयोग के लिए फ्रेमवर्क समझौते का विस्तार
  • योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर परिसर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए भारत की मदद - 'विकास भी, विरासत भी'
  • कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में सहयोग के लिए MoU
  • मेडिकल उत्पादों के नियमन के क्षेत्र में सहयोग के लिए CDSCO और BPOM के बीच MoU
  • नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) और इंडोनेशिया की नेशनल एजेंसी फॉर डिजास्टर मैनेजमेंट के बीच MoU
  • टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग के लिए MoU
  • रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में सहयोग के लिए MoU
  • हेल्थ वर्कफोर्स सहयोग पर कार्यान्वयन व्यवस्था
  • IFC-IOR में इंडोनेशियाई संपर्क अधिकारी की तैनाती - इससे रियल-टाइम समुद्री जानकारी साझा करने में सुधार होगा
  • इंडोनेशिया को 100 टन उच्च गुणवत्ता वाले DWR 162 गेहूं के बीज की आपूर्ति
  • सांस्कृतिक और शैक्षिक कूटनीति के टैगोर-देवान्तारा वर्ष का आयोजन
  • इंडोनेशिया के सिंघासारी SEZ में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बैंगलोर की शाखा का कैंपस स्थापित करना
  • ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) और इंडोनेशिया ओपन नेटवर्क (ION) के बीच सहयोग
  • भारत के चुनाव आयोग (ECI) और इंडोनेशिया के जनरल इलेक्शन कमीशन (KPU) के बीच MoU

ये भी पढ़ें- इंडोनेशिया ने PM मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया, राष्ट्रपति सुबियांतो ने की घोषणा

इंडोनेशिया ने PM मोदी के लिए आसमान सजाया, फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट, राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल; वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश