1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नरेश कुमार के साथ ₹7.8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, दिल्ली पुलिस ने ₹4 करोड़ फ्रीज कराए

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नरेश कुमार के साथ ₹7.8 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, दिल्ली पुलिस ने ₹4 करोड़ फ्रीज कराए

नरेश कुमार गुजराल ने पुलिस को बताया कि ठग ने व्हाट्सएप पर उनकी फोटो लगाकर कर्मचारी को मैसेज किया। ठग ने मीटिंग में होने की बात कही और अपने खाते में पैसे ट्रांसफऱ करा लिए।

Naresh Kumar Gujral- India TV Hindi
Image Source : PTI नरेश कुमार गुजराल

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे नरेश कुमार गुजराल के साथ साइबर ठगी हुई है। ठग ने उनके कर्मचारी को झांसा देकर 7.8 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। दिल्ली पुलिस ने इनमें से 4 करोड़ रुपए फ्रीज करा दिए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को ई-एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस के मुताबिक, सात करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी हुई है। इनमें से 4 करोड़ के करीब रकम फ्रीज करा दी गई है। 

पूर्व सांसद नरेश कुमार गुजराल के साथ ठगी हुई है। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे हैं। ठग ने नरेश गुजराल की फोटो लगाकर उनके कर्मचारी को व्हाट्सएप्प पर मैसेज किया और नरेश गुजराल बनकर बातचीत की। ठग ने मीटिंग में होने की बात कहकर एक अकाउंट नंबर में आरटीजीएस के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक ठग के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

12 से 16 जून के बीच ट्रांसफर हुए पैसे

ठगों ने नरेश कुमार गुजराल की फाइनेंस टीम के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति को मैसेज किया था। व्हाट्सएप पर मैसेज मिलने के बाद कर्मचारी ने चार आरटीजीएस ट्रांजैक्शन किए। 12 से 16 जून के बीच हुए ट्रांजैक्शन में लगभग आट करोड़ रुपयों का लेनदेन हुआ। इसके बाद साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ। पैसों के लिहाज से देखा जाए तो यह दिल्ली में हाल के समय में सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड है।

बेटी ने पकड़ा फ्रॉड

नरेश गुजराल के कर्मचारी ने जब उनकी बेटी को पैसों के लेनदेन के बारे में बताया तो उन्होंने नरेश को फोन कर बात की। नरेश ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है। इसके बाद परिवार को साइबर ठगी का एहसास हुआ। नरेश की बेटी दीक्षा ने तुरंत साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 में फोन कर ई-एफआईआर दर्ज कराई। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठगी की लगभग 70 फीसदी रकम फ्रीज कर दी। इस वजह से नरेश गुजराल को होने वाला नुकसान बहुत हद तक कम हो गया। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ भी की।

यह भी पढ़ें-

डिप्टी स्पीकर के नाम पर खुल्लमखुल्ला 'तबादला धंधा'! PA को पता चला तो विधानसभा तक मचा हड़कंप; 2 इंजीनियरों पर FIR

न्यायिक अधिकारी का केस नहीं सुन रहा कोई, 4 जज ने मामले से खुद को अलग किया, CJI सूर्यकांत भड़के, वकीलों को भी सुनाया

Latest India News