1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राज को सोनम बांधती थी राखी; भाई गोविंद ने मामले में खोला एक नया राज, साथ ही बहन को माना कातिल

राज को सोनम बांधती थी राखी; भाई गोविंद ने मामले में खोला एक नया राज, साथ ही बहन को माना कातिल

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम रघुवंशी के भाई ने बड़ा बयान देते हुए यह माना कि उसकी बहन ने ही राजा की हत्या की है। आइए यहां आपको बताते हैं कि हत्या और अफेयर को लेकर सोनम के भाई गोविंद ने क्या कुछ कहा।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोनम रघुवंशी के भाई ने खोला एक नया राज

राजा रघुवंशी शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ हनीमून मनाने के लिए इंदौर से शिलॉन्ग गया था। वहां दोनों के लापता होने की खबर सामने आई और उसके कुछ दिनों बाद राजा रघुवंशी का शव बरामद होता है। इसके बाद कुछ दिनों तक राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी लापता रहती है और फिर कुछ दिनों बाद वो गाजीपुर में एक ढाबे पर मिलती है। वहां वो पुलिस के सामने खुद को सरेंडर कर देती है। अब इस मामले में सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने एक बड़ा बयान दिया है।

गोविंद ने माना सोनम ने ही की हत्या

आज सबसे पहले सोनम के भाई ने राजा की मां से मुलाकात की। उसके बाद सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजा के हत्यारों को मैं खुद सजा दिलाऊंगा। जिन लोगों ने राजा की हत्या की उन्हें फांसी होनी चाहिए। गोविंद ने आगे कहा, 'जो सबूत मिल रहे हैं उसके मुताबिक मुझे 100 प्रतिशत पता है कि यह काम(राजा की हत्या) उसी ने (सोनम) किया है और करवाया है।' गोविंद ने यह भी कहा कि सोनम से हमने रिश्ता तोड़ दिया है। अगर सोनम दोषी है तो उसे सीधे फांसी पर चढ़ा दिया जाए।

राज और सोनम के अफेयर पर क्या बोला गोविंद

मीडिया ने जब गोविंद से यह सवाल पूछा कि क्या उन्हें कभी ऐसा लगा कि सोनम और राज के बीच में कोई अफेयर है तो गोविंद ने कहा कि वो (राज) हमेशा सिर्फ दीदी(सोनम को) ही कहता था। तीन साल से ये राखी बांधते थे। मेरे घर में हम दोनों ने बैठकर खुद सोनम से राखी बंधवाई है।

सोनम से फोन पर गोविंद की क्या बात हुई?

गाजीपुर पहुंचने के बाद सोनम रघुवंशी ने सबसे पहले अपने भाई गोविंद को फोन किया था। इस दौरान गोविंद की सोनम से क्या बात हुई, सवाल पूछने पर गोविंद ने कहा, 'उसने जब फोन किया तब कुछ कहा नहीं। वो बस फूट-फूटकर रो रही थी और बताया कि वो किस ढाबे पर है।' गोविंद ने आगे कहा, 'मैंने सोनम से बात नहीं की बल्कि मैंने ढाबे वाले से बात की। उस ढाबे वाले को बताया कि  वो उसे यानी सोनम को नजदीकी पुलिस थाना पहुंचा दे।' इसके बाद गोविंद ने बोला कि ढाबा वाला अकेला था तो मैंने पुलिस को फोन करके सोनम को गिरफ्तार करवाया। गोविंद ने आगे मुझे इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि सोनम ऐसा कुछ करेगी। अगर मुझे इसका अंदाजा होता मैं पहले एक जान बचाता और उसके बाद कुछ और करता।

ये भी पढ़ें-

राजा रघुवंशी मर्डर केस: 'हां, मैं भी हत्या की साजिश में शामिल थी', SIT की पूछताछ में सोनम ने अपना जुर्म कबूला

VIDEO: राजा रघुवंशी की मां से मिला सोनम का भाई, फूट-फूटकर रोया, बहन के लिए कही ये बात

Latest India News