1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दूल्हा बने कुलदीप ने पैर छूकर लिया बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, 8 वीडियो में देखें शादी के खास पल

दूल्हा बने कुलदीप ने पैर छूकर लिया बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद, 8 वीडियो में देखें शादी के खास पल

कुलदीप यादव ने पैर छूकर धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। वहीं, बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और चित्र भेंट किया। उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार से भी भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ कुलदीप यादव

बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री भी भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री को देखते ही कुलदीप ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप की शादी मसूरी में हो रही है। उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह चड्ढा को जीवनसाथी चुना है। वंशिका एलआईसी में काम करती हैं। कुलदीप की शादी के कई वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में बाबा बागेश्वर भी नजर आ रहे हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अलावा कुलदीप के साथी खिलाड़ी और कई अन्य हस्तियां भी इस शादी में शामिल हुई हैं। 

बागेश्वर महाराज की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार शाम मसूरी पहुंचे। यहां भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव की शादी में शामिल हुए और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान बागेश्वर महाराज ने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और चित्र भेंट किया और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने कुलदीप यादव के परिवार से भी भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

मसूरी के सेवॉय होटल में हो रही शादी

कुलदीप यादव की शादी मसूरी के प्रसिद्ध 'सेवॉय' होटल में हो रही है। यहां दोनों परिवारों के अलावा विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसी क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों समेत कई अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आने की संभावना है। 31 वर्षीय कुलदीप की शादी के लिए पूरा होटल बुक किया गया है। दो-तीन दिन के लिए यह होटल किसी और के ठहरने के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

कौन हैं वंशिका?

वंशिका और कुलदीप बचपन के दोस्त हैं और कानपुर में पड़ोसी थे। दोनों ने 4 जून, 2025 को सगाई की थी। वंशिका ने अपनी पढ़ाई ऑस्ट्रेलिया से पूरी की है। वे एलआईसी में कार्यरत हैं। वंशिका आमतौर पर लाइमलाइट और चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं।

कुलदीप और वंशिका की शादी के वीडियो

(छतरपुर से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

कुलदीप यादव की शादी में जमकर थिरके भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो और फोटो

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न मामले की जांच के आदेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी जताई नाराजगी

 

 

Latest India News