1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न मामले की जांच के आदेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी जताई नाराजगी

यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न मामले की जांच के आदेश, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी जताई नाराजगी

 Reported By: Vishal Pratap Singh,  Ruchi Kumar Edited By: Mangal Yadav
 Published : Mar 14, 2026 08:34 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 12:07 am IST

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि एसआई भर्ती की परीक्षा में विवादित प्रश्न के ऑप्शन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- India TV Hindi
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। फाइल Image Source : FB@BRAJESH PATHAK

लखनऊः यूपी में शनिवार को हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआई भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न और उसके ऑप्शन को लेकर सियासी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल पेपर में प्रश्न पूछा गया था कि अवसर के अनुसार, बदल जाने वाले के लिए एक शब्द में उत्तर दें। विकल्प में पंडित ऑप्शन भी दिया गया था। इस ऑप्शन पर बीजेपी और यूपी सरकार के घटक दलों ने भी आपत्ति जताई है। 

 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताई नाराजगी 

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस विवादित प्रश्न के ऑप्शन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में आए एक प्रश्न को लेकर जो विकल्प दिए गए उन पर हमें कड़ी आपत्ति है। सरकार ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। किसी भी प्रश्न से किसी समाज या वर्ग की गरिमा को ठेस पहुंचती है तो यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा के प्रति अपमानजनक शब्दों को कोई स्थान नहीं मिलना चाहिए। 

मामले की जांच के आदेश

ब्रजेश पाठक ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार सभी समाजों के सम्मान, समानता और संवेदनशीलता के सिद्धांत पर काम करती है। प्रदेश के हर नागरिक की गरिमा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं, प्रदेश भर में हो रही एसआई दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गये सवाल पर मचे बवाल के बाद अब भर्ती बोर्ड ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है। बोर्ड का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए भर्ती बोर्ड का कोई भी अधिकारी सवालों को नहीं देख सकता।

अभिजात मिश्रा ने कही ये बात

वहीं, बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री अभिजात मिश्रा का कहना है कि जिस तरीके से इस प्रश्न को बनाया गया है और पंडित शब्द को फिर से टारगेट किया गया है। जो बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं, जिन लोगों ने इस मानसिकता के साथ प्रश्न पत्र बनाया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। उनको जेल भी भेजा जाना चाहिए। जैसा कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है मैं भी चाहता हूं कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। हर जाति ने देश की आजादी के लिए बहुत काम किया है। उनमें से ब्राह्मणों का भी बहुत बड़ा श्रेय और योगदान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।