1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप यादव की शादी में जमकर थिरके भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो और फोटो

कुलदीप यादव की शादी में जमकर थिरके भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो और फोटो

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 14, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 11:15 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव 14 मार्च को मसूरी में अपने बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस मौके पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ी वहां पहुंचे हुए थे।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
कुलदीप यादव Image Source : REPORTER

भारतीय टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव जो हाल में टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम का भी हिस्सा थे, वह 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं। मसूरी के द सेवॉय होटल में ये कार्यक्रम हुआ जिसमें क्रिकेट और ग्लैमर जगत का जबरदस्त तड़का देखने को मिला। इस शादी में शामिल होने के लिए टीम इंडिया के कई मौजूदा खिलाड़ियों के अलावा पूर्व प्लेयर्स भी वहां पर पहुंचे हुए थे। इसमें सभी कुलदीप यादव के जीवन की इस खुशी में काफी खुश नजर आ रहे थे।

तिलक वर्मा और युजवेंद्र दिखे थिरकते हुए

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए तिलक वर्मा के अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी वहां पहुंचे हुए थे। इसके अलावा रिंकू सिंह अपनी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज के साथ कुछ दिन पहले ही मसूरी पहुंच गए थे। कुलदीप की शादी में तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल के डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कुलदीप के साथ थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सुरेश रैना और रिंकू सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी बारात में जमकर झूमते और ठुमके लगाते नजर आए। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ भी अपने परिवार के साथ इस शादी में शामिल होने के लिए 14 मार्च की सुबह मसूरी पहुंच गए थे।

लखनऊ में 17 मार्च को होगा रिसेप्शन

मसूरी में शादी करने के बाद 17 मार्च को एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा, जिसमें कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है। इसके बाद कुलदीप यादव को आईपीएल में हिस्सा लेना है जिसमें वह दिल्ली कैपिटल्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं। बता दें कि कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा बचपन के दोस्त हैं और दोनों एक-दूसरे को पिछले काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं, जिसके बाद दोनों ने साल 2025 में सगाई की थी, जिसमें उसी साल शादी भी होनी थी लेकिन कुछ कारणों के चलते इसे टाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने बाबर आजम को बताया मेंटली अनफिट प्लेयर, हेड कोच माइक हेसन को भी लपेटे में लिया

पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल