1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने बाबर आजम को बताया मेंटली अनफिट प्लेयर, हेड कोच माइक हेसन को भी लपेटे में लिया

पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी ने बाबर आजम को बताया मेंटली अनफिट प्लेयर, हेड कोच माइक हेसन को भी लपेटे में लिया

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 14, 2026 09:21 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 09:21 pm IST

पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसमें उनके चोटिल होने की खबर सामने आने के बाद उन्होंने साफ कहा कि बाबर मेंटली रूप से अनफिट हैं ना कि शारीरिक तौर पर।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद 14 मार्च को पीसीबी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें पाकिस्तानी टीम की चयन समिति के सदस्य आकिब जावेद ने कई सवालों के जवाब दिए जिसमें उन्होंने ये भी खुलासा किया कि बाबर आजम को फिट नहीं होने की वजह से बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया, जिसमें उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद इसकी जानकारी मिली। इसको लेकर अब पाकिस्तानी टीम के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बाबर आजम को शारीरिक रूप नहीं बल्कि मानसिक तौर पर अनफिट बताया है। इसके अलावा बासित अली ने पाकिस्तानी टीम के हेड कोच को लेकर भी कहा कि ये उनके चाचा की टीम नहीं है।

बाबर आज़म मानसिक रूप से अनफिट हैं

बासित अली ने अपने यूट्यूब शो पर बाबर आजम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि बाबर आजम मानसिक रूप से अनफिट हैं, फिजिकली तौर पर वह पूरी तरह से फिट हैं। बाबर आजम के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव का उन्हें नुकसान हुआ है। जब से उन्हें ओपनिंग या टॉप ऑर्डर की जगह अलग पोजीशन पर भेजा गया उसी समय से उनका खेल पहले जैसा नहीं दिख रहा है। बाबर आजम का आत्मविश्वास काफी कम हो गया है और जो भी व्यक्ति इस समय उनके कान भर रहा है, उसका बाबर की मानसिक स्थिति पर बहुत अधिक असर पड़ रहा है।

माइक हेसन के चाचा की टीम नहीं है

पाकिस्तानी टीम के हेड कोच को लेकर भी बासित अली ने कहा कि वह कौन होते हैं 15 खिलाड़ियों की टीम चुनने वाले? क्या यह न्यूज़ीलैंड की टीम चुनी जा रही है या फिर यह उनके चाचा की टीम है। टीम चयन में कोच को इतनी ताकत देने की जिम्मेदारी आकिब जावेद की भी है, जिसकी वजह से टीम में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने में आकिब जावेद का भी हाथ है। अगर पाकिस्तान टीम आने वाले मैचों में खराब प्रदर्शन करती है तो कोच माइक हेसन की कुर्सी भी खतरे में पड़ सकती है। लगातार खराब फैसलों से टीम का माहौल भी खराब हो रहा है।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना

सलमान अली आगा को अब ICC से लगी कड़ी फटकार, बचकानी हरकत के बाद मिली बड़ी सजा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल