1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में कैसे क्रैश हुआ विमान, हादसे के बाद कैसे थे हालात? 6 Video में देखें पूरा मंजर

अहमदाबाद में कैसे क्रैश हुआ विमान, हादसे के बाद कैसे थे हालात? 6 Video में देखें पूरा मंजर

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद मौके से भयानक मंजर सामने आए हैं। विमान में कुल 242 लोग सवार थे और ये उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया।

ahmedabad plane crash air india- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अहमदाबाद में एयर इंडया का विमान क्रैश।

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एयर इंडिया विमान के क्रैश होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अब सोशल मीडिया पर एयर इंडिया विमान के क्रैश होने से जुड़ी कई वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। इन वीडियोज में विमान के हवा में होने से लेकर क्रैश होने और उसके बाद तक का पूरा घटनाक्रम दिखा है।

जब नीचे गिर रहा था विमान और हुआ विस्फोट

प्लेन के क्रैश होने के बाद उठता धुएं का गुबार

प्लेन के क्रैश होने के बाद मौके पर भागती हुई लोगों की भीड़

क्रैश होने के बाद चारों ओर पड़ा हुआ विमान का मलबा​

क्रैश के बाद एक बिल्डिंग पर गिरा हुआ विमान का हिस्सा

प्लेन क्रैश के बाद मौके पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान क्रैश

एयर इंडिया का इस विमान ने अहमदाबाद से लंदन-गैटविक के लिए उड़ान भरी थी। विमान अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है और घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पीएम मोदी ने दिया अहम निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने इस हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की है। उन्होंने उनसे अहमदाबाद जाकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए। पीएम मोदी ने स्थिति के बारे में उन्हें नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं

 

Latest India News