1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर सामने आया एयर इंडिया का पहला बयान, जानें क्या कहा

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर सामने आया एयर इंडिया का पहला बयान, जानें क्या कहा

 Published : Jun 12, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Jun 12, 2025 03:04 pm IST

गुजरात में अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का क्रैश हो गया है। विमान हादसे को लेकर एयर इंडिया का पहला बयान भी सामने आ गया है।

Ahmedabad Plane Crash- India TV Hindi
Ahmedabad Plane Crash Image Source : INDIA TV

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात में अहमदाबाद हवाईअड्डे के पास मेघाणी नगर इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर एक विमान हादसे का शिकार हो गया। हादसे पर एयर इंडिया का पहला बयान सामने आ गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस समय, हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे की जानकारी साझा करेंगे।

DGCA का बयान

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने विमान हादसे को लेकर बताया है कि एयर इंडिया का B787 विमान VT-ANB, उड़ान संख्या AI-171 के लिए अहमदाबाद से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 242 लोग संवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी और उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। 

जारी है बचाव अभियान

विमान हादसे को लेकर अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि विमान के गिरने के बाद उसमें आग लग गई और दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के लिए मौके पर भेजा गया है। दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान जारी है, अग्निशमन सेवाएं और अन्य एजेंसियां ​​घटनास्थल पर मौजूद हैं।

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। अहमदाबाद से टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। विमान क्रैश होते ही यह आग के गोले में तब्दील हो गया। आसपास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत