1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: हर की पैड़ी में आरती के दौरान श्रद्धालु को हार्ट अटैक, पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई, पर नहीं बची जान

Video: हर की पैड़ी में आरती के दौरान श्रद्धालु को हार्ट अटैक, पुलिस तुरंत अस्पताल ले गई, पर नहीं बची जान

श्रद्धालु को हार्ट अटैक आने के बाद परिजन परेशान हो गए थे। ऐसे में पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मदद की, लेकिन श्रद्धालु की जान नहीं बच पाई।

Policemen taking pilgrim Hospital- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हार्ट अटैक के बाद श्रद्धालु को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी

हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के एक श्रद्धालु की अचानक हार्ट अटैक आ गया। श्रद्धालु बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में पड़े श्रद्धालु को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई है, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के रहने वाले हैं। जगदीश भाई अपने परिजनों के साथ गंगा गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आए थे लेकिन अचानक आए हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। 

पुलिस के अनुसार हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर बीते शुक्रवार शाम को सायंकालीन गंगा आरती हो रही थी। रोजाना की तरह हरकी पैड़ी पर काफी भीड़ जमा थी। तभी अचानक गंगा आरती के के दौरान गुजरात से आए एक श्रद्धालु को हार्ट अटैक आ गया, जिससे वो अचेत होकर गिर पड़े। अचानक से तबियत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद श्रद्धालु के परिजनों में अफरा तफरी मच गई। 

नहीं काम आई पुलिस की मदद

परिजनों को कुछ पता नहीं चल रहा था कि इस विकट परिस्थिति में क्या किया जाए। इस बीच किसी ने हरकी पैड़ी चौकी पुलिस को एक श्रद्धालु की तबियत बिगड़ने की सूचना दी। सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी पुलिस चौकी प्रभारी संजीत कंडारी अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना एक पल गंवाए श्रद्धालु को तुरंत हाथों में उठाकर हरकी पैड़ी से बाहर आए। हरकी पैड़ी चौकी के बाहर खड़ी पुलिस की गाड़ी में बैठाकर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में मौजूद दिक्कतों ने श्रद्धालु को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। लेकिन इलाज के दौरान श्रद्धालु जगदीश भाई ने दम तोड़ दिया।

पुलिस का बयान

नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया की शाम के वक्त गंगा आरती के दौरान श्रद्धालुओं में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक गुजरात के रहने वाले हैं। जिनकी पहचान जगदीश भाई गोकाणी, निवासी बेरावल, जिला सोमनाथ, गुजरात के रूप में हुई है। बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरवाया जा रहा है। परिजनों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(हरिद्वार से सुनील पांडे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के क्या हैं एडवांस फीचर्स? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताई एक-एक बात

सरकारी बस ने ऑटो को पीछे से मारी भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत

 

 

Latest India News