1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकारी बस ने ऑटो को पीछे से मारी भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत

सरकारी बस ने ऑटो को पीछे से मारी भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौके पर मौत

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 03, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Jan 03, 2026 02:37 pm IST

ओडिशा के भुवनेश्वर में एक सरकारी बस ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

road accident- India TV Hindi
एक सरकारी बस ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मार, जिससे ऑटो अपने आगे खड़ी एक बस में घुस गया Image Source : REPORTER INPUT

भुवनेश्वर: ओडिशा के भुवनेश्वर की मुख्य सड़क पर सरकारी बस ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। ये घटना शहर के व्यस्त रुपाली स्क्वायर पर शनिवार दोपहर घटी। 

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, रुपाली चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के कारण कई गाड़ियां रुकी हुई थीं । ऑटो-रिक्शा एक स्कूल बस के पीछे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से आ रही बस ने नियंत्रण खोते हुए ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर लगी कि वह आगे खड़े स्कूल बस में भी टकरा गया। हादसे के बाद ऑटो-रिक्शा मलबे में तब्दील हो गया। ऑटो चालक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बस ड्राइवर पर लगे लापरवाही के आरोप

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सीधे तौर पर सरकारी बस के ड्राइवर को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। दुर्घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। सरकारी बस से जुड़े लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिला। कुछ समय के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। शव को बाहर निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया गया।

फरार आरोपियों की तलाश

पुलिस, फरार चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाने की बात कही गई है। यह हादसा शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर सवाल खड़े करता है। (इनपुट: ओडिशा से शुभम कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत