A
Hindi News भारत राष्ट्रीय पुतिन के प्लेन पर दुनिया की नजर, इतने लोगों ने उनके विमान को ट्रैक किया LIVE

पुतिन के प्लेन पर दुनिया की नजर, इतने लोगों ने उनके विमान को ट्रैक किया LIVE

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर दुनिया की नजर है। इंटरनेट पर लगातार इसके बारे में सर्च किया जा रहा है। इतना ही नहीं पुतिन जब विमान में बैठकर नई दिल्ली आ रहे थे तो उसे इंटरनेट पर बड़ी संख्या में लोगों ने लाइव ट्रैक किया।

Vladimir putin plane- India TV Hindi Image Source : INDIA TV नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ रूसी राष्ट्रपति पुतिन का प्लेन।

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। वह Ilyushin IL-96-300 विमान से नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे और PM मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसमें भी खास बात ये है कि पुतिन के इस दौरे पर सिर्फ रूस और भारत के लोगों की नजर नहीं बल्कि दुनिया की नजर है। पुतिन का विमान जब रूस से उड़कर भारत आ रहा था तो उसे इंटरनेट पर करीब 45 हजार लोगों ने LIVE ट्रैक किया। एक-एक पल पर लोग देख रहे थे कि पुतिन अभी कहां पहुंचे हैं और किस रास्ते से नई दिल्ली आ रहे हैं।

पुतिन ने किस रास्ते से भारत में ली एंट्री?

बता दें कि पुतिन के Ilyushin IL-96-300 विमान को उनका चलता फिरता दफ्तर कहा जाता है। flightradar24 के मुताबिक, पुतिन के विमान को 45 हजार 349 लोगों ने लाइव ट्रैक किया। पुतिन का प्लेन रूस से उड़कर पाकिस्तान के हवाई रास्ते से होते हुए भारत में आया और दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड किया। पाकिस्तान ने पुतिन के विमान के भारत में आने के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया।

Image Source : flightradar24पुतिन के प्लेन को लोगों ने लाइव ट्रैक किया।

ऑटोमेटिक लैंडिंग में सक्षम है पुतिन का विमान

व्लादिमीर पुतिन के विमान Ilyushin IL-96-300 की खासियत की बात करें तो यह ऐसा प्लेन है जो जरूरत पड़ने पर ऑटोमेटिक लैंड हो सकता है। Ilyushin IL-96-300 एक वाइड बॉडी वाला लंबी दूरी का विमान है। इसकी लंबाई 55.35 मीटर है। इसके पंखों का फैलाव 60.12 मीटर तक है। यह अधिकतम टेकऑफ भार 250 टन तक ले सकता है। इसमें 4 Aviadvigatel PS-90A टर्बोफैन इंजन हैं। इसकी अधिकतम क्रूज स्पीड मैक 0.84 है जो लगभग 900 किलोमीटर प्रति घंटा के बराबर है। इसमें अधिकतम करीब 262 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से निकले PM मोदी-पुतिन

गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 4 साल के बाद भारत के दौरे पर आए हैं। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से पुतिन पर कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं, इसके बावजूद वह भारत की यात्रा पर हैं। पीएम मोदी और पुतिन एयरपोर्ट से एक ही गाड़ी में बैठकर निकले। शुक्रवार को पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन, द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

 

Latest India News