पुतिन की 8 बातें जो पक्का नहीं जानते होंगे आप! इनसे आम जनता है अनजान
पुतिन की 8 बातें जो पक्का नहीं जानते होंगे आप! इनसे आम जनता है अनजान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उनकी निजी जिंदगी और अतीत को लेकर फिर चर्चा में है। यह फोटो गैलरी पुतिन की जिंदगी से जुड़े वह तमाम कम-ज्ञात तथ्य बताती है जो दुनिया के लोग कम जानते हैं।
Published : Dec 04, 2025 05:36 pm IST, Updated : Dec 04, 2025 07:58 pm IST
1/11Image Source : PTI
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की यात्रा पर हैं और इस दौरान उनकी पर्सनल लाइफ की भी खूब चर्चा हो रही है। USSR के दौर में पैदा हुआ एक आम बच्चा कैसे इंटेलिजेंस एजेंसी KGB का जासूस बना और फिर वहां से राष्ट्राध्यक्ष बनने का सफर उन्होंने कैसे तय किया, इसके बारे में हर कोई बात कर रहा है। लेकिन हम इस फोटो गैलरी में आपको व्लादिमीर पुतिन की उन बातों के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में दुनिया के ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।
2/11Image Source : PTI
एक जमाना था जब व्लादिमीर पुतिन ने ड्राइवर के तौर पर काम किया था. BBC में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1991 में जब USSR टूटा था तो पुतिन के सामने आर्थिक संकट आ गया था। तब उन्होंने पैसे की कमी की वजह से कई बार टैक्सी चलाई। लोगों के प्राइवेट ड्राइवर के तौर पर भी काम किया। पुतिन ने जब इसके बारे में बताया था तो साथ में ये भी कहा था कि मुझे इसके बारे में बात करना अच्छा नहीं लगता, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा हुआ था। ये बातें उन्होंने ''Russia, Latest History'' नाम की डॉक्यूमेंट्री में बताई थीं।
3/11Image Source : PTI
व्लादिमीर पुतिन के मन में सोवियत यूनियन की इंटेलिजेंस एजेंसी KGB में शामिल होने की इच्छा पहली बार 15 साल की उम्र में हुई थी जब वह 1968 में शीत युद्ध पर आधारित थ्रिलर की Novel पढ़ रहे थे और The Shield and Sword जैसी जासूसी फिल्में देख रहे थे। ये भी कहा जाता है कि पुतिन, जासूस बनने के लिए इतने ज्यादा उत्साहित थे कि सीधे पुलिस स्टेशन चले गए थे और वहां जाकर कहा था कि मुझे जासूस बनना है। तब उनको बताया गया था कि जाओ पहले पढ़ाई पूरी करो और उसके बाद एजेंसी में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी करके आओ।
4/11Image Source : PTI
द टेलीग्राफ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन के दादा Spiridon Putin ने व्लादिमीर लेनिन और जोसेफ स्टालिन के लिए कुक के तौर पर काम किया था। यह बात पुतिन ने खुद एक डॉक्यूमेंट्री में बताई थी। पहले उनके दादा लेनिन के लिए खाना बनाने थे। इसके बाद उन्होंने स्टालिन के लिए भी कुक के रूप में काम किया था।
5/11Image Source : AP
व्लादिमीर पुतिन को नवंबर 2013 में Taekwondo में Honorary 9th-dan ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया था, जिससे वे ग्रैंडमास्टर बन गए। हालांकि, 2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला बोला तो उसके बाद World Taekwondo ने मार्च, 2022 में पुतिन की इस उपाधि को रद्द कर दिया। Taekwondo में 9th-dan ब्लैक बेल्ट सर्वोच्च पद है, जिसके पास यह उपाधि होती है उसे "ग्रैंडमास्टर" माना जाता है।
6/11Image Source : PTI
व्लादिमीर पुतिन को जर्मन भाषा भी आती है। उन्होंने जर्मन भाषा तब सीखी थी जब वह 1980 के दशक में जासूस के तौर पर ईस्ट जर्मनी के Dresden में तैनात थे। पुतिन धारा प्रवाह जर्मन बोल लेते हैं। ऐसा भी देखा गया है कि कई बार अनौपचारिक बातचीत में वह रूसी भाषा में बात करते हुए जर्मन भाषा में स्विच कर लेते हैं।
7/11Image Source : PTI
KGB के एजेंट के तौर पर व्लादिमीर पुतिन की पहली पोस्टिंग ईस्ट जर्मनी के Dresden में हुई थी। पहले मिशन पर उन्हें कम महत्वपूर्ण जगह पर भेजा गया था। Dresden, बर्लिन से कम अहम जगह थी। लेकिन इसके बावजूद उन्हें Dresden भेजा गया था।
8/11Image Source : PTI
व्लादिमीर पुतिन ने एक बार Tiger से टीवी क्रू की जान बचाई थी। पुतिन 2008 में रूस के पूर्वी इलाके में नेशनल पार्क के दौरे पर थे। जैसे ही पुतिन वहां रिसर्चर्स के साथ पहुंचे तो एक Tiger, टीवी क्रू की तरफ लपकने लगा था। तभी पुतिन ने बंदूक उठाई और जंगली जानवर को गोली मार दी थी।
9/11Image Source : AP
ज्यादातर लोग ये जानते हैं कि व्लादिमीर पुतिन को जूडो सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन ये बात कम ही लोगों को पता है कि Ice Hockey भी पुतिन के दिल के करीब है। पुतिन ने 2019 में ex-NHL स्टार्स के साथ Ice Hockey खेली थी और उस मैच में पुतिन ने अकेले 8 गोल दागे थे।
10/11Image Source : AP
व्लादिमीर पुतिन के पास एक Labrador डॉग था, जिसका नाम Konni था। 2007 की मीटिंग के दौरान, जर्मनी की चांसलर जब पुतिन से मिली थीं तो उस मीटिंग में वह अपना Labrador Konni भी अपने साथ ले गए थे। तब एंजेला मर्केल पुतिन के Labrador से डर गई थीं।
11/11Image Source : AP
व्लादिमीर पुतिन ने नवंबर 2010 में, सेंट पीटर्सबर्ग के पास निजी ट्रैक पर Formula 1 रेस कार खुद चलाई थी। तब उन्होंने Formula 1 रेस कार को करीब 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा दिया था। राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ पुतिन अलग-अलग तरह की एक्टिविटी में शामिल रहते हैं और Formula 1 रेस कार चलाना भी उसी में शामिल था।