1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. खामेनेई ने दी ट्रंप को बड़ी धमकी, "अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इस बार छिड़ेगा क्षेत्रीय युद्ध"

खामेनेई ने दी ट्रंप को बड़ी धमकी, "अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इस बार छिड़ेगा क्षेत्रीय युद्ध"

 Published : Feb 01, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 04:50 pm IST

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीधी धमकी दी है। खामेनेई ने कहा कि अगर इस बार अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो क्षेत्रीय युद्ध छिड़ेगा।

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (बाएं) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)- India TV Hindi
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई (बाएं) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) Image Source : AP

दुबईः ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला  अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बहुत बड़ी चेतावनी दी है। खामेनेई ने कहा कि अगर अमेरिका इस बार ईरान पर किसी तरह का हमला करता है तो यह पूरे पश्चिमी एशिया में 'क्षेत्रीय युद्ध' का बड़ा कारण बनेगा। इससे तनाव कई गुना बढ़ जाएगा। खामेनेई की यह चेतावनी ऐसे वक्त में सामने आई है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु डील नहीं करने पर हमले की धमकी दी है। 

क्या ट्रंप दोबारा करेंगे ईरान पर हमला

अमेरिका के युद्धपोत और फाइटर जेट हफ्तों से ईरान के आसपास समुद्र और आसमान में मंडरा रहे हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ट्रंप ईरान पर हमला करेंगे या सिर्फ सैन्य दबाव बनाकर ईरान को बातचीत की मेज पर लाने का प्रयास करेंगे। ट्रंप ने अभी एक दिन पहले भी ईरान को बातचीत की मेज पर आने को लेकर चेतावनी भरे लहजे में धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि ईरान के पास अब वार्ता के लिए बहुत कम समय शेष बचा है। 

खामेनेई ने दिया ट्रंप को जवाब

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को उन्हीं के लहजे में जवाब दिया है। ईरान ने सीधे अमेरिका को तेहरान पर हमला करने पर क्षेत्रीय युद्ध छिड़ने की धमकी दी है। ईरान के एक सरकारी टेलीविजन ने खामेनेई के बयान के हवाले कहा, "अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि अगर वे युद्ध शुरू करते हैं तो यह इस बार भयंकर क्षेत्रीय युद्ध होगा। खामनेई ने कहा कि हम उकसाने वाले लोगों में नहीं है न ही किसी देश पर हमले की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे ईरानी राष्ट्र पर अगर कोई हमला या उत्पीड़न करेगा तो उसको उसी के लहजे में कड़ा जवाब दिया जाएगा।"

यह भी पढ़ें

Budget 2026 में बांग्लादेश के विकास पर चला भारत का बुलडोजर, यूनुस सरकार हो जाएगी अपाहिज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश