1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें हुईं तय, इस टीम ने सबसे आखिर में किया क्वालिफाई

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें हुईं तय, इस टीम ने सबसे आखिर में किया क्वालिफाई

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 01, 2026 05:25 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 05:25 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी टीमें तय हो गई हैं। टूर्नामेंट के लिए आखिरी टीम ने भी क्वालिफाई कर लिया है।

T20 World Cup 2026- India TV Hindi
स्कॉटलैंड, T20 वर्ल्ड कप 2026 Image Source : @CRICKETSCOTLAND

All Teams for T20 World Cup 2026: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली सभी टीमों के नाम तय हो गए हैं। नेपाल में खेले गए सुपर सिक्स क्वालिफिकेशन के आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने अमेरिका को 41 रन से हराकर टूर्नामेंट के लिए अंतिम टिकट अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होने वाले महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

सुपर सिक्स राउंड के आखिरी मुकाबले में स्कॉटलैंड ने USA के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। टीम की ओर से ओपनर डार्सी कार्टर ने शानदार अर्धशतक (52 रन) जड़ा, जबकि ऐल्सा लिस्टर ने 43 रन और प्रियानाज चटर्जी ने 39 रनों की अहम पारी खेली। अमेरिका की ओर से तारा नॉरिस ने 33 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसमें स्कॉटिश कप्तान कैथरीन ब्राइस का गोल्डन डक भी शामिल रहा।

USA की बल्लेबाजी रही बेदम

स्कॉटलैंड के स्कोर के जवाब में अमेरिका की टीम 19 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। क्लैरिज ने 35 रन बनाए, लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सका। स्कॉटलैंड की गेंदबाजी पूरी तरह हावी रही। कैथरीन ब्राइस, प्रियानाज चटर्जी, राचेल स्लेटर और क्लोए एबेल ने दो-दो विकेट झटके। चटर्जी ने 19वें ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मुकाबला पूरी तरह स्कॉटलैंड के पक्ष में खत्म कर दिया।

स्कॉटलैंड से पहले बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई

इस जीत के साथ स्कॉटलैंड सुपर सिक्स में तीसरे स्थान पर रही और बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड के साथ महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब स्कॉटलैंड की महिला टीम ने T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले टीम ने दो साल पहले पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।

नेपाल में पिछले दो हफ्तों से चल रहे इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड और आयरलैंड दोनों को अपने आखिरी मुकाबले जीतना जरूरी था। दोनों टीमों ने दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली।

गौरतलब है कि वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 जून से आगाज होगा। 5 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का इंग्लैंड और वेल्स में आयोजन होगा, जिसमें कुल 12 टीमें शिरकत करेंगी। 8 टीमें पिछले T20 वर्ल्ड कप 2024 और T20I रैंकिंग के आधार पर चुनी गई हैं। वहीं, 4 टीमों ने क्वालिफिकेशन के जरिए वर्ल्ड कप का टिकट हासिल किया है।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिकरत करेंगी ये 12 टीमें: ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड।

 

यह भी पढ़ें

ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान

वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ये क्या कर दिया? पाकिस्तान के खिलाफ जड़े इतने रन, सिर्फ 4 रन दौड़कर बनाए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल