स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतकर नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। कार्लोस अल्काराज ने फाइनल में अनुभवी नोवाक जोकोविच को हराया, जो अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही अल्काराज ने 88 साल बाद डॉन बज के रिकॉर्ड को तोड़ा। भले ही यह अल्काराज के लिए यह पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब है, लेकिन इससे पहले वह छह ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं।
कार्लोस अल्काराज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को फाइनल में 2-6 6-2 6-3 6-4 से हराकर अपना सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब और पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। इसके साथ ही वह 22 साल और 272 दिन की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
कार्लोस अल्काराज ने इससे पहले विम्बलडन (2023, 2024), फ्रेंच ओपन (2024, 2025), यूएस ओपन (2022) और ऑस्ट्रेलियन ओपन (2026) का खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही अल्कारेज ने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया है। कार्लोस अल्कारेज करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले सबसे कम उम्र के मेंस खिलाड़ी हैं। अल्कारेज ने डॉन बज का 88 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 22 साल और 363 दिन की उम्र में करियर स्लैम पूरा किया था। वहीं अल्कारेज ने 22 साल और 272 दिन की उम्र में ये कारनामा किया है।
कार्लोस अल्कारेज से पहले डॉन बज, रॉड लेवर, रॉय एमर्सन, आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने करियर स्लैम पूरा किया था। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर में चारों मेजर टूर्नामेंट जीतता है, तो ये करियर स्लैम कहलता है। ये चार मेजर टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन है।
यह भी पढ़ें
ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ये क्या कर दिया? पाकिस्तान के खिलाफ जड़े इतने रन, सिर्फ 4 रन दौड़कर बनाए
संपादक की पसंद