1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Uday 2026: शुक्र के उदय होते ही इन राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, धन-दौलत से भर जाएगी झोली

Shukra Uday 2026: शुक्र के उदय होते ही इन राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, धन-दौलत से भर जाएगी झोली

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 01, 2026 06:02 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 06:02 pm IST

Shukra Uday 2026 and Horoscope: शुक्र आज उदय हो चुके हैं। शुक्र के उदय होते ही इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो गया है। इन लकी राशियों को धन, वैभव और सुख का लाभ मिलेगा।

शुक्र उदय 2026- India TV Hindi
शुक्र उदय 2026 Image Source : FILE IMAGE

Shukra 2026 and Horoscope: आज यानी 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में उदय हो रहे हैं। 12 अक्टूबर 2026 तक शुक्र इसी अवस्था में रहेंगे। शुक्र के उदय होते ही फिर से मांगलिक और शुभ कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। आपको बता दें कि जब शुक्र अस्त रहते हैं तब विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। 11 फरवरी 2025 को शुक्र अस्त हुए थे।  शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, रचनात्मकता, धन-वैभव और कला का कारक ग्रह माना जाता है। जिसकी भी कुंडली में शुक्र मजबूत होता है उसे जीवन में धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं कमजोर शुक्र से विवाह, स्वास्थ्य और भौतिक सुखों में बाधाएं आ सकती हैं। शुक्र उदय इन 4 राशियों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहेगा। तो आइए जानते हैं वो लकी राशियां कौनसी हैं।

वृष राशि

शुक्र उदय वृष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। इन्हें निवेश से फायदा मिलेगा और आय में भी बढ़ोतरी होगी। घर, वाहन और जमीन से संबंधित योजनाएं सफल होंगी। साथ ही वृष राशि के जातक सोना-चांदी में भी निवेश कर सकते हैं। शुक्र उदय आपको धन-धान्य का बंपर लाभ दिलाएगा।

मिथुन राशि

शु्क्र उदय मिथुन राशि वालों को हर कार्य में शुभ परिणाम दिलाएगा। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों के आय में बढ़ोतरी होगी या फिर प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों को भी व्यापार में दोगुना लाभ मिलेगा। परिवार में भी खुशहाली बनी रहेगी। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए उदयवान शुक्र लाभकारी सिद्ध होगा। करियर और शिक्षा में अपार सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। अचानक से धन लाभ का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। 

मीन राशि 

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थित पहले से ज्यादा मजबूत होगी। आय में वृद्धि होगी, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की वैल्यू होगी और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। कोई सम्मान, पुरस्कार या ऊंचे पद की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर शुक्र का उदय होना मीन राशि के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Navpancham Yog: फरवरी में गुरु-शुक्र के बीच बनेगा नवपंचम योग, इन 5 राशियों की किस्मत लेगी करवट, बड़ा लाभ मिलने के हैं योग

Falgun Maah 2026: 2 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना, नोट कर लीजिए इस माह में आने वाले प्रमुख व्रत-त्यौहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।