DCW vs UPW: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर एलिमिनेटर में जगह पक्की की। अब वहां उनका सामना गुजरात जायंट्स की टीम से होगा। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। यूपी वॉरियर्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मैच में फ्लॉप रहे, सिर्फ 38 के स्कोर पर टीम के टॉप 3 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थी। लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। यूपी की टीम 20 ओवर बैटिंग करने के बाद 122 रन ही बना सकी। यूपी की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से मरिजेन कैप्प ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को भी पहला झटका जल्द ही लग गया। 11 के स्कोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली पवेलियन लौट गई। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए शैफाली वर्मा और लौरा वुल्वार्ट के बीच 73 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप ने दिल्ली की जीत लगभग पक्की कर दी थी। शैफाली वर्मा 29 और लौरा वुल्वार्ट 47 रन बनाकर आउट हुई। वहीं मरिजेन कैप्प इस मैच में खाता भी नहीं खोल पाई। अंत में कप्तान जेमिमा रोड्रिग्ज ने दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। जेमिमा रोड्रिग्ज 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद लौटी। दिल्ली ने इस टारगेट को 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।
RCB का प्रदर्शन WPL के इस सीजन में शानदार रहा है। टीम ने ग्रुप स्टेज में 8 मैचों में 6 मैचों में जीत दर्ज की और अच्छा नेट रन रेट होने की वजह से टीम सीधे फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। RCB 5 फरवरी को फाइनल खेलेगी, जहां उसका मुकाबला किस टीम से होगा उसका फैसला एलिमिनेटर मैच के बाद होगा।
दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), तानिया भाटिया, चिनेल हेनरी, लिजेल ली, निकी प्रसाद, शेफाली वर्मा, लाउरा वोल्वार्ट, लूसी हैमिल्टन, मारिजेन कैप, एलेना किंग, स्नेह राणा, प्रगति सिंह, मीनू मणि, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और एडला श्रुजाना
यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), हरलीन देओल, शिप्रा गिरी, एमी जोन्स, किरण नवगिरे, प्रतिका रावल, सिमरन शेख, गोंगाडी त्रिशा, डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, शिखा पांडे, श्वेता सहरावत, दीप्ति शर्मा, आशा शोभना, क्लो ट्रायोन, सोफी एकलेस्टोन, क्रांति गौड़, सुमन मीणा
WPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने युवी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही दिल्ली की टीम एलिमिनेटर में जगह बनाने में कामयाब रही।
दिल्ली कैपिटल्स की ऑलराउंडर मरिजेन कैप्प इस मैच में 5 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई। जीत के करीब आकर दिल्ली की पारी लड़खड़ा गई है। यहां से उन्हें जीत के लिए 25 रन और चाहिए।
शैफाली वर्मा इस मैच में 33 बॉल पर 29 रन की धीमी पारी खेलकर आउट हुई। उनका विकेट शिखा पांडे ने लिया। दिल्ली को यहां से जीत के लिए 26 रन की जरूरत है।
लौरा वुल्वार्ट इस मैच में अर्धशतक लगाने से चूक गई और अंत में 47 रन बनाकर आउट हुई। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर इस वक्त 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में शैफाली वर्मा और लौरा वुल्वार्ट शानदार बैटिंग कर रही हैं। 10 ओवर का खेल खत्म होने तक टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। धीरे-धीरे अब दिल्ली जीत की तरफ कदम उठा रही है।
छह ओवर का खेल खत्म होने तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए हैं। लौरा वुल्वार्ट 14 और शैफाली वर्मा 13 रन बनाकर बैटिंग कर रही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स को लिजेल ली के रूप में पहला झटका लगा है। वह 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुई। 2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 11 रन है।
यूपी वॉरियर्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। दिल्ली की टीम को अब इस मैच को जीतने के लिए 123 रन बनाने होंगे।
शिमरन शेख के रूप में यूपी की टीम को सातवां झटका लगा है। उन्होंने 14 गेंदों पर 22 रन बनाए। यहां से अब यूपी के लिए बड़ा स्कोर बना पाना मुश्किल लग रहा है। टीम का स्कोर इस वक्त 7 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन है।
हरलीन देओल के रूप में यूपी की टीम को चौथा झटका लगा है। वह 11 गेंद पर सिर्फ 3 रन ही बना पाई। 4 विकेट गंवाने के बाद यूपी की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। टीम का स्कोर फिलहाल 4 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।
यूपी वॉरियर्स की टीम को दीप्ति शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा है। वह 19 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति को भी मरिजेन कैप्प ने पवेलियन भेजा। यूपी का स्कोर फिलहाल 3 विकेट के नुकसान पर 38 रन है।
चार्ली नॉट के रूप में यूपी की टीम को दूसरा झटका लगा है। वह 12 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें मरिजेन कैप्प ने पवेलियन भेजा। चार ओवर का खेल खत्म होने तक की यूपी की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं।
यूपी की टीम को पहले ही गेंद पर बड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान और सलामी बल्लेबाज मेग लैनिंग पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। उन्हें चिनेले हेनरी ने आउट किया।
यूपी वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), सिमरन शेख, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
दिल्ली कैपिटल्स: शैफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्ज (कप्तान), मारिजैन कैप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा
दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है।
WPL 2026 में आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है। इस मैच को जीतकर ही दिल्ली की टीम टॉप 3 में बनी रह पाएगी। दिल्ली ने अभी तक 7 में से तीन मैच जीते हैं। वहीं मुंबई की टीम 8 मैच खेलकर तीन में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। ऐसे में उम्मीद है कि दिल्ली और यूपी के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
संपादक की पसंद