अंडर19 वर्ल्ड कप में 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-6 मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मैच जीतने बेहद जरूरी है। इस मैच में टीम इंडिया को टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने का मौका मिला। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने 253 रनों का टारगेट रखा है। 50 ओवर के मैच में ये टारगेट बहुत ज्यादा नहीं है, ऐसे में फैंस के मन में एक सवाल ये है कि भारत इस मैच में हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। तो इसका जवाब है, हां। भारत इस मैच को हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते हैं।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 253 रन का टारगेट रखा है। पाकिस्तान को अब ये टारगेट 33.3 ओवर में चेज करने होंगे। वहीं अगर पाकिस्तान इस टारगेट को 34.3 ओवर में हासिल करता है तो उन्हें 252 रन बनाने के बाद एक सिक्स लगाना होगा। यानी कि 34.3 ओवर में उनका स्कोर 258 रन होना चाहिए। ऐसे में भारत इस मैच को बस 34.3 ओवर से आगे लेकर जाना होगा। अगर पाकिस्तान की टीम 34.3 ओवर के बाद जीत हासिल करती है तो उस स्थिति में भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। या भारत पाकिस्तान को ऑलआउट करके सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।
सुपर सिक्स में भारत 4 मैचों में तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 2 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत और पाकिस्तान के नेट रन रेट में मामूली अंतर है। मैच से पहले कंडीशन कुछ ऐसी थी, कि अगर पाकिस्तान आज का मुकाबला बड़े अंतर से जीतता में सफल होता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, भारत के लिए सिर्फ इस मुकाबले को या तो जीतना है या फिर बहुत बड़े अंतर की हार से बचना है।
इस मैच में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फिर से फ्लॉप रहे। वैभव सूर्यवंशी 30 रन, आरोन जॉर्ज 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे दो गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया के लिए इस मैच में एकमात्र अर्धशतक वेदांत त्रिवेदी के बल्ले से आया। उन्होंने 98 बॉल पर 68 गेंदों रन की पारी खेली। वहीं लोअर मिडिल ऑर्डर में आर एस अंबरीश ने 29 रन, कनिष्क चौहान ने 35 और खिलन पटेल ने 21 रन बनाए। भारत ने आखिरी तीन विकेट 6 गेंद के अंदर गंवाए।
यह भी पढ़ें
ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान
वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से ये क्या कर दिया? पाकिस्तान के खिलाफ जड़े इतने रन, सिर्फ 4 रन दौड़कर बनाए
संपादक की पसंद