1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में पहली बार एक साथ आसमां में दिखे 4 चंद्रमा, अद्भुत खगोलीय घटना से दुनिया हैरान; देखें VIDEO

रूस में पहली बार एक साथ आसमां में दिखे 4 चंद्रमा, अद्भुत खगोलीय घटना से दुनिया हैरान; देखें VIDEO

 Published : Feb 01, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 07:53 pm IST

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक साथ 4 चंद्रमा देखे जाने से स्थानीय लोग हैरान रह गए हैं। लोगों ने आसमान में घटी इस अदुभुत खगोलीय घटना के दृश्य को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

रूस के सेंट्स पीट्स बर्ग में आसमान में दिखते 4 चंद्रमा।- India TV Hindi
रूस के सेंट्स पीट्स बर्ग में आसमान में दिखते 4 चंद्रमा। Image Source : X@RT_COM

सेंट पीटर्सबर्गः अभी तक अपने 4 चांद होने की कहावत ही सुनी रही होगी, लेकिन रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में पहली बार हकीकत में एक साथ आसमान में घटी एक अद्भुत खगोलीय घटना ने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। रूस के इस शहर में उस वक्त कौतूहल बढ़ गया, जब आसमान में एक साथ दिलचस्प रूप से 4 चंद्रमा नजर आए। रूस के प्रसिद्ध शहर सेंट पीटर्सबर्ग के निवासियों इस अद्भुत और दुर्लभ प्राकृतिक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

कैसे दिखे एक साथ 5 चांद

सेंट पीटरबर्ग के निवासियों ने जैसे ही आकाश में चार चंद्रमा देखा, वैसे ही वह सभी हैरान रह गए। सभी ने अपने-अपने मोबाइब में और कैमरे में इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। रूस के आरटी डॉट कॉम ने इसका एक वीडियो जारी किया है, जिसमें अद्भुत रूप से एक साथ 4 चंद्रमा नजर आ रहे हैं। इस घटना ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। लोग इस सोच में पड़े हैं कि भला ये कैसे हो सकता है। आखिर एक साथ 4 चंद्रमा देखे जाने की वजह क्या हो सकती है?

घटना पर क्या है खगोलीय वैज्ञानिकों की राय?

खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार यह आश्चर्यजनक घटना है। जो कि एक ऑप्टिकल भ्रम थी, जिसे पैरासेलेने (paraselene) कहा जाता है। यह घटना तब होती है, जब चंद्रमा की रोशनी ठंडी हवा में मौजूद बर्फ के क्रिस्टल से टकराकर अपवर्तित (रिफ्रैक्ट) हो जाती है। सेंट पीटर्सबर्ग की ठंडी और ठोस हवा में उच्च ऊंचाई पर सिरस बादलों (cirrus clouds) में छह कोणीय बर्फ के क्रिस्टल निलंबित रहते हैं। ये क्रिस्टल छोटे-छोटे प्रिज्म की तरह काम करते हैं और चंद्रमा की रोशनी को लगभग 22 डिग्री के कोण पर मोड़ देते हैं। परिणामस्वरूप, असली चंद्रमा के दोनों तरफ चमकीले धब्बे या 'मॉक मून' (नकली चंद्रमा) बन जाते हैं, जिन्हें मून डॉग भी कहा जाता है। आमतौर पर पैरासेलेने में दो ऐसे नकली चंद्रमा दिखते हैं, लेकिन सेंट पीटर्सबर्ग में विशेष परिस्थितियों के कारण कई पैरासेलेने एक साथ दिखाई दिए, जिससे ऐसा लगा जैसे आकाश में चार चंद्रमा चमक रहे हों।

सेंट पीटर्सबर्ग में माइनस 20 डिग्री है तापमान

सेंट पीटर्सबर्ग की अत्यधिक ठंडी जलवायु (-20 डिग्री सेल्सियस से नीचे) ने बर्फ के क्रिस्टलों को बेहतर ढंग से बनने में मदद की, जिससे यह दृश्य और स्पष्ट और प्रभावशाली हो गया। खगोलिया वैज्ञानिकों के अनुसार यह घटना तब और खास हो जाती है, जब चंद्रमा काफी चमकीला हो, जैसे पूर्णिमा या उसके आसपास का समय होने पर होता है। स्थानीय लोगों और खगोल प्रेमियों ने इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए, जिसमें RT और अन्य मीडिया ने इसे कवर किया। 

मून डॉग की तरह होती है सन डॉग की घटना

एक साथ एक से अधिक चंद्रमा दिखने को मून डॉग की संज्ञा दी गई है। इसी तरह कई बार सन डॉग की घटना भी दिखती है, जिसमें एक साथ एक से अधिक सूर्य दिखाई दे सकते हैं। पैरासेलेने सूर्य के चारों ओर दिखने वाले सन डॉग (parhelion)वैज्ञानिक रूप से चंद्रमा संस्करण है। यह हेलो परिवार की घटनाओं में शामिल है और मौसम के ठंडे, शुष्क क्षेत्रों में अधिक आम है, जैसे आर्कटिक या रूस के उत्तरी हिस्से में  इससे पहले मुरमांस्क क्षेत्र में तीन सूर्यों जैसी घटना देखी गई थी, जो इसी तरह के ऑप्टिकल भ्रम से जुड़ी थी। 

प्रकृति की अनोखी सुंदरता

इस तरह की घटनाएं प्रकृति की अनोखी सुंदरताओं में शुमार की जाती हैं। ऐसे में 4 चंद्रमा दिखने का यह प्राकृतिक चमत्कार न केवल सुंदर है, बल्कि वायुमंडल की जटिलता को भी दर्शाता है। लोग इसे एलियन या अलौकिक घटना समझ सकते हैं, लेकिन विज्ञान इसे बर्फ के क्रिस्टलों और प्रकाश के अपवर्तन को वजह मानता है।  सेंट पीटर्सबर्ग के इस दृश्य ने दुनिया भर में लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया और प्रकृति की अनोखी सुंदरता को एक बार फिर उजागर किया। ऐसे दुर्लभ क्षण हमें याद दिलाते हैं कि हमारा आकाश कितना रहस्यमयी और आकर्षक हो सकता है। 

यह भी पढ़ें

खामेनेई ने दी ट्रंप को बड़ी धमकी, "अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो इस बार छिड़ेगा क्षेत्रीय युद्ध"

बिना निकाह किए कपल ने पार्क में खुलेआम बनाया यौन संबंध, शरिया पुलिस ने दी ऐसी सजा कि लड़की हो गई बेहोश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश