1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने ध्वस्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी गेंदों पर ठोका अर्धशतक

बाबर आजम ने ध्वस्त किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इतनी गेंदों पर ठोका अर्धशतक

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 01, 2026 07:39 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:57 pm IST

बाबर आजम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बल्ले से कमाल कर दिया है। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।

Babar Azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : AFP

Babar Azam Surpass Virat Kohli: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शानदार फॉर्म में वापसी करते हुए एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे और आखिरी T20I मुकाबले में बाबर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे T20I में बाबर आजम ने 36 गेंदों पर नाबाद 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ बाबर आजम ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने अर्धशतकों की संख्या 39 कर ली, जिससे विराट कोहली (38 अर्धशतक) पीछे छूट गए। भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 32 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही 2024 में T20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में बाबर आने वाले सालों में T20I में 50 अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर सकते हैं।

T20I क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

  • बाबर आजम (पाकिस्तान) – 39
  • विराट कोहली (भारत) – 38
  • रोहित शर्मा (भारत) – 32
  • मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 30
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 28

बाबर आजम ने जड़ी सिर्फ 4 बाउंड्री

बाबर आजम ने 138.88 के स्ट्राइक रेट से अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 32 रन दौड़कर बनाए। उन्होंने 3 चौके और 1 छक्का लगाया। बाबर ने अपने अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इससे पहले दो मैचों में बाबर क्रमशः 2 और 24 रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने सही समय पर फॉर्म हासिल की। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे बाबर की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ रन बनाए। दूसरे छोर पर सैम अयूब (56 रन), शादाब खान (46 रन) और ख्वाजा नफे (21 रन) आक्रामक अंदाज में खेल रहे थे, जबकि बाबर ने एक छोर संभालकर रखा। बाबर ने आखिरी ओवर में सिंगल लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

इस दौरान बाबर आजम ने अहम साझेदारियां भी कीं। उन्होंने सैम अयूब के साथ तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े, जबकि शादाब खान के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 57 रन की साझेदारी की। इन पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें

ईशान किशन का वर्ल्ड कप से पहले सामने आया बड़ा बयान, बताया किस चीज पर है अब सबसे ज्यादा ध्यान

पाकिस्तानी गेंदबाज बॉल फेंक रहा है कि थ्रो? ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का एक्शन को लेकर फूटा गुस्सा; देखें VIDEO

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल