1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धारदार एक्टिंग और देसी अंदाज है इस एक्टर की शान, ग्लैमर की चमकार को नहीं देता तवज्जो, गांव के फगुआ गीत में दिखे मगन

धारदार एक्टिंग और देसी अंदाज है इस एक्टर की शान, ग्लैमर की चमकार को नहीं देता तवज्जो, गांव के फगुआ गीत में दिखे मगन

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Feb 01, 2026 04:35 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 04:36 pm IST

पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपने गांव में फगुआ गीत गा रहे हैं और मुंबई की रंगीन दुनिया से दूर हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोगों ने उनकी सादगी की खूब तारीफ की है।

Pankaj Tripathi- India TV Hindi
पंकज त्रिपाठी Image Source : INSTAGRAM@PANKAJTRIPATHI

बॉलीवुड के धारदार एक्टर पंकज त्रिपाठी जल्द ही अपने पॉपुलर किरदार कालीन भइया के तौर पर बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। सुपरहिट सीरीज पर बनी फिल्म मिर्जापुर रिलीज की तैयारी कर रही है। ऐसे में फिल्मी दुनिया का ये धाकड़ एक्टर ग्लैमर की दुनिया की चमकधमक से दूर अपने गांव में फगुआ गीत गा रहे हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया और वायरल हो गया। जिसमें वे बिहार के गोपालगंज जिले में पड़ने वाले गांव बालसंद में समय बिता रहे हैं। साथ में ही उनके गांव के लोग भी हैं जो वहीं बैठे हैं और उनके सुरों से सुर मिला रहे हैं। वीडियो को देख लोगों ने उनकी सादगी और देसीपन की तारीफ की है। 

फर्श से अर्श तक के सफर के बाद भी नहीं गई सादगी

पंकज त्रिपाठी भले ही आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। लेकिन उन्हें यहां तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत और लंबा इंतजार करना पड़ा है। साल 2004 में आई फिल्म 'रन' में 1 मिनट से भी कम के किरदार  से लेकर ओह माई गॉड 2 जैसी कहानी के नायक तक की भूमिका निभाने का सफर तय किया है। अपने संघर्ष और गुर्बत के दिनों में उन्होंने हार नहीं मानी और अपने काम के प्रति जुनून साबित किया। रन के बाद अपहरण, ओमकारा, शौर्य, मुंबई कॉलिंग और रावण जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में बहुत छोटे किरदार निभाए। इन फिल्मों में उन्हें कोई पहचान नहीं मिली और बेहरीन एक्टर होने के बाद भी उनका संघर्ष जारी रहा। 

वो फिल्म जिसने बदली करियर की चाल

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों के साथ अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी को और ढंग से निभाने के लिए टीवी में काम किया और 2010 की शुरुआत में उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म के लिए मुकेश छाबड़ा ना कास्ट किया। ऑडिशन शानदार था और उन्हें तुरंत चुन लिया गया। फिल्म रिलीज हुई और एक कल्ट बनकर सामने आई। साथ ही इसके किरदारों को भी रातों-रात पहचान मिल गई। पंकज त्रिपाठी को पहली बार लोगों ने उनके सबसे बेहतरीन रूप में देखा था। यहीं से उनके करियर की चाल बदली और उन्हें मौके मिलने लगे। फुकरे के पंडित से लेकर मसान तक उन्होंने हर किरदार में ऐसे रंग भरे कि लोगों के चहेते बन गए। अब पंकज त्रिपाठी इतने बड़े सेलिब्रिटी हैं कि पूरी फिल्म अपने कंधों पर उठा सकते हैं और अक्षय कुमार के साथ भी लीड रोल में फिल्म कर चुके हैं। 

मिर्जापुर फिल्म में आएंगे नजर

पंकज त्रिपाठी के करियर में उनकी एक सीरीज मिर्जापुर के किरदार कालीन भइया का भी बड़ा हाथ है। उनकी सादगी के साथ उस किरदार को लोगों के दिलों में उतारने के लिए उन्हें खूब तारीफें मिली थीं। अब सीरीज का यही किरदार फिल्म की शक्ल में बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। हालांकि मिर्जापुर फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- TV की 2 हसीनाएं, कम उम्र में कमाई दौलत-शोहरत, अब बनीं 'द केरल स्टोरी 2' की हीरोइन

राम चरण को देख फैंस हुए बेकाबू, जुड़वां बच्चों के जन्म के बाद सुपरस्टार अस्पताल के बाहर आए नजर, Video वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन