चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद हो गया है। चंद्रयान-3 जहां उतरा उस स्थान को पीएम मोदी ने शिव-शक्ति पॉइंट नाम दिया है। हालांकि, इस नामकरण पर विवाद भी शुरू हो गया है। ऐसे में India Tv ने एक पोल किया कि क्या लैंडिंग वाली जगह को शिव-शक्ति पॉइंट नाम देने पर विवाद उचित है? आइए जानते हैं इस पर क्या है जनता की राय...
क्या है जनता की राय
शिव-शक्ति पॉइंट पर जारी विवाद से जुड़े India Tv के पोल पर लोगों ने जमकर वोटिंग की। इस पोल पर कुल 9599 लोगों ने अपनी राय साझा की है। गौर करने लायक बात है कि वोटिंग में 82% लोगों ने लैंडिंग साइट को शिव-शक्ति पॉइंट नाम देने पर हो रहे विवाद को उचित नहीं ठहराया है। 16% लोगों ने इस विवाद को उचित माना है। वहीं, 2% लोगों ने 'कह नहीं सकते' में अपना जवाब दिया है।
Image Source : INDIA TVजनता की राय
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, चंद्रयान-3 की सफलता के वक्त पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन और ग्रीस के दौरे पर थे। ऐसे में वैज्ञानिकों को बधाई देने पीएम सीधे बैंगलुरु पहुंचे। इसरो के मुख्यालय में पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता वाले दिन यानी 23 अगस्त को हर साल राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही पीएम ने जिस जगह पर चंद्रयान-3 उतरा उसे शिव-शक्ति पॉइंट नाम दिया। पीएम की इस घोषणा के बाद से ही कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल इस नाम पर विरोध जता रहे हैं।
क्या कर रहा चंद्रयान-3?
इसरो ने बताया कि रविवार को प्रज्ञान रोवर चांद पर एक बड़े गड्ढे पर पहुंच गया था, लेकिन वो सुरक्षित लौट आया। इसरो ने बताया, "चंद्रयान-3 मिशन का रोवर प्रज्ञान 27 अगस्त को अपने स्थान से 3 मीटर आगे एक 4 मीटर व्यास वाले गड्ढे (क्रेटर) के पास पहुंचा। इसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड दी गई। अब ये सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।"
ये भी पढ़ें- India TV Poll: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद क्या भारत अब चांद पर इंसान को उतारने की तैयारी करेगा? जानें जनता की राय
ये भी पढ़ें- G-20 की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, PM मोदी से की फोन पर बात
Latest India News