A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Air India Plane Crash: जिंदा बचे यात्री से मिले अमित शाह, बोले- डीएनए नमूने एकत्र करने का काम जारी

Air India Plane Crash: जिंदा बचे यात्री से मिले अमित शाह, बोले- डीएनए नमूने एकत्र करने का काम जारी

Air India Plane Crash: प्लेन क्रैश पर भारत सरकार का पहला बयान सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि यात्रियों के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं।

प्लेन क्रैश हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान- India TV Hindi
Image Source : PTI प्लेन क्रैश हादसे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए भीषण विमान क्रैश पर भारत सरकार का पहला बयान सामने आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कई यात्रियों की जान चली गई है, जिससे पूरा देश स्तब्ध है और मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है।

बचाव अभियान में जुटीं सरकारें

गृह मंत्री शाह ने कहा, "प्रधानमंत्री की ओर से, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की ओर से, मैं इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं" उन्होंने यह भी बताया कि घटना के मात्र 10 मिनट के भीतर उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों से बात की। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

जीवित शख्स से मिले केंद्रीय गृह मंत्री

अमित शाह ने जानकारी दी कि इस उड़ान में 230 यात्री (भारतीय और विदेशी दोनों) और 12 चालक दल के सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से एक यात्री जीवित बच गया है और उन्होंने उससे मुलाकात भी की है। यह घटना देश के लिए एक बड़ी क्षति है और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

विमानन विभाग ने शुरू की जांच

अमित शाह ने कहा, "विमानन विभाग ने अपनी जांच शुरू कर दी है और नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जांच तेजी से आगे बढ़े। मैं एक बार फिर बचाव अभियान में शामिल लोगों को धन्यवाद देता हूं। साथ ही, मैं एक बार फिर उन लोगों के परिजनों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।"

परिजनों के डीएनए नमूने

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "मैंने दुर्घटनास्थल का दौरा किया है। यात्रियों के शव दुर्घटनास्थल से लगभग बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा, यात्रियों के परिजनों के डीएनए नमूने एकत्र किए जा रहे हैं और यह प्रक्रिया अगले 2-3 घंटों में पूरी हो जाएगी। विदेशियों के परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया गया है। एक बार जब वे (भारत में) पहुंचेंगे, तो उनके डीएनए नमूने भी एकत्र किए जाएंगे। केवल गुजरात में ही लगभग 1,000 डीएनए नमूने एकत्र किए जाने हैं। राज्य में ये सभी परीक्षण करने की क्षमता है।"

ये भी पढ़ें-

Latest India News