A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टेकऑफ करने ही वाला था IndiGo का विमान, तभी दिखा कुछ ऐसा, आनन फानन में रोकनी पड़ी उड़ान

टेकऑफ करने ही वाला था IndiGo का विमान, तभी दिखा कुछ ऐसा, आनन फानन में रोकनी पड़ी उड़ान

बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से चेन्नई जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट पूरी तरह से धुआं-धुआं हो गई। यह घटना टेकऑफ होने से ठीक पहले हुई। धुआं दिखने के बाद फ्लाइट में अफरातफरी का माहौल बन गया।

bengaluru airport indigo flight- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला।

बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक बड़ा विमान हादसा टल गया। जब बेंगलुरु से चेन्नई जाने वाली IndiGo की फ़्लाइट 6E 6017 उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान में धुआं देखा गया। हालात को देखते हुए विमान के भीतर और बाहर इमरजेंसी अनाउंस कर दी गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तुरंत सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इंडिगो का दावा है कि इस घटना में कोई भी पैसेंजर और फ्लाइट क्रू हताहत नहीं हुआ है।

बाल-बाल बचे सभी यात्री

एयरलाइन ने कन्फर्म किया कि सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल बिल्डिंग में वापस ले जाया गया है। एक ऑफिशियल बयान में, इंडिगो के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा, ''सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर पहुंचा दिया गया है, जहां हमारी टीमें उनकी देखभाल कर रही हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं। इस फ्लाइट के संचालन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही उड़ान भरेगा। IndiGo में, हमारे यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

देखें वीडियो-

धुएं की घटना के पीछे वजह क्या?

वहीं, आपको बता दें कि अभी तक, न तो इंडिगो और न ही DGCA ने धुएं की घटना के पीछे की वजह बताई है। यह अभी साफ़ नहीं है कि धुआं केबिन, कॉकपिट या एयरक्राफ़्ट के किसी टेक्निकल सिस्टम से निकला था। इसकी वजह के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें-

एयर इंडिया के विमान में लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 171 यात्री सवार थे

इंडिगो के विमान में बैठे थे 160 यात्री, तभी प्लेन में कट गई बिजली, पैसेंजर्स का छूटा पसीना, देखें Video

Latest India News