A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुस्सैल हाथी का आतंक, शख्स को दौड़ाकर किया हमला, Video देख दहशत में पड़ गए लोग

गुस्सैल हाथी का आतंक, शख्स को दौड़ाकर किया हमला, Video देख दहशत में पड़ गए लोग

कर्नाटक के हासन जिले में गुस्सैल हाथी का आतंक देखने को मिला है। हाथी ने शख्स को दौड़ाकर हमला किया। इस घटना का Video भी सामने आ गया है।

हाथी का हमला।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हाथी का हमला।

भारत के अनेक राज्यों में आम लोगों के ऊपर जानवरों के हमले बढ़ते चले जा रहे हैं। जानवर इंसानों पर कभी जंगलों में तो कभी रिहायशी इलाकों में भी जा कर हमला कर रहे हैं। इंसान पर जानवर पर हमले का ताजा मामला कर्नाटक के हासन जिले से सामने आया है। यहां पर एक जंगली हाथी ने जीप रैली के दौरान एक व्यक्ति पर बुरी तरह से हमला कर दिया है। हाथी के हमले में शख्स घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना हासन जिले के सकलेशपुर तालुका के बेल्लूर गांव से सामने आई है। यहां एक जंगली हाथी ने जीप रैली के दौरान एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। ये शख्स केरला से जीप रैली में हिस्सा लेने आया था। बता दें कि इस जीप रैली का आयोजन 12 और 13 अप्रैल को किया गया था। रैली के दौरान ही अचानक से एक जंगली हाथी वहां पर आ गया और केरल से आए शख्स पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो सामने आया

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी गुस्से में दौड़ते हुए शख्स का पीछा कर रहा है और शख्स अपनी जान बचाने के लिए दौड़ रहा है। घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोग शोर मचाते हुए शख्स को बचाने के लिए दौड़ रहे हैं। लोगों का शोर सुनने के बाद हाथी मौके से भाग जाता है। हालांकि, इस हमले में शख्स घायल हो गया है।

घायल शख्स अस्पताल में भर्ती

जीप रैली के आयोजन स्थल पर अचानक पहुंचे जंगली हाथी ने शख्स पर बुरी तरह से हमला कर दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने सूझ-बूझ दिखाई और शोर मचाया। लोगों के शोर मचाने से हाथी वापस चला गया और भाग्यवश इस व्यक्ति की जान बच गई। हाथी के हमले में शख्स घायल हो गया। इसके बाद शख्स को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें- जब संघ की शाखा में आए थे डॉ अंबेडकर, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने सुनाया पूरा किस्सा

मुर्शिदाबाद हिंसा का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच की मांग के लिए जनहित याचिका दायर

Latest India News