1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में हेल्थ डिपार्टमेंट के हेड ऑफिस की कैंटीन में ही मिलीं कमियां, बरामद हुआ खाने-पीने का एक्सपायर्ड सामान

कर्नाटक में हेल्थ डिपार्टमेंट के हेड ऑफिस की कैंटीन में ही मिलीं कमियां, बरामद हुआ खाने-पीने का एक्सपायर्ड सामान

कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की कैंटीन में एक्सपायर्ड सामान बरामद हुआ है। स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में कैंटीन की तमाम कमियां उजागर हुई हैं।

कर्नाटक में स्वास्थ्य...- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग के हेड ऑफिस की कैंटीन में कमियां पाई गईं।

कर्नाटक के बेंगलुरु में हेल्थ डिपार्टमेंट के हेड ऑफिस की कैंटीन में ही साफ-सफाई से लेकर एक्सपायर्ड सामान जैसी तमाम कमियां पाई गई हैं। बेंगलुरु के मागडी रोड स्थित स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय आरोग्य सौधा की कैंटीन में बिना हाइजीन मेनटेन किए हुए खाना बनाया जा रहा था। स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में ये बड़ा खुलासा हुआ है।

जांच में क्या-क्या गड़बड़ी मिली?

  1. साफ-सफाई की कमी।
  2. एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स, जैसे- इडली रवा और नारियल पाउडर मिला।
  3. खाद्य उत्पादों के स्टोरेज में FSSAI के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।
  4. कैंटीन में पेस्ट कंट्रोल नहीं किया गया था।

Image Source : Reporters Inputआरोग्य सौधा की कैंटीन में स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की रेड।

कैंटीन में नहीं रखा जा रहा था हाइजीन का ध्यान

कर्नाटक में स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की टीम जब बेंगलुरु स्थित आरोग्य सौधा की कैंटीन में पहुंची तो वहां साफ-सफाई की कमी मिली। किचन गंदा था। वहां नियमों के अनुसार, हाइजीन नहीं मेनटेन किया जा रहा था। कैंटीन के कर्मचारियों को वहां खाने-पीने वाले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की सेहत का बिल्कुल भी ख्याल नहीं था।

कैंटीन में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स भी मिले

हद तो तब हो गई जब आरोग्य सौधा की कैंटीन में खाने-पीने का एक्सपायर्ड सामान मिला। वहां इडली रवा और नारियल पाउडर बरामद किया गया, जो एक्पायर हो चुका था। लेकिन अभी तक उसे कैंटीन से हटाया नहीं गया था। अगर उसका इस्तेमाल कैंटीन में खाना पकाने में किया जाता तो उसे खाने वालों तबीयत खराब हो सकती थी।

भंडारण में भी किया गाइडलाइन का उल्लंघन

इसके अलावा, फूड प्रोडक्ट्स के स्टोरेज में FSSAI के दिशानिर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा था। कैंटीन के कर्मचारी किसी भी नियम का ध्यान नहीं रख रहे थे। गाइडलाइंस का खुलेआम उल्लंघन हो रहा था। लेकिन जब स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की तो कैंटीन की कमियां उजागर हो गईं।

रेड में पेस्ट कंट्रोल की कमी भी मिली

गौरतलब है कि स्वास्थ्य सुरक्षा विभाग की रेड में कैंटीन में पेस्ट कंट्रोल की कमी भी दिखाई दी। टीम को कैंटीन में कीड़े-मकौड़े रेंगते हुए नजर आए। कीटों को कंट्रोल करने की यहां व्यवस्था नहीं थी। पेस्ट कंट्रोल के पर्याप्त इंतजाम के बिना ही कैंटीन के किचन में खाना बनाया जा रहा था। इससे पहले, हाल ही में कर्नाटक के होटलों में रेड शुरू की गई है। इसके लिए 30 स्पेशल टीमें बनी हैं। खराब खाने और साफ-सफाई में कमी की शिकायतों के बाद ये एक्शन शुरू हुआ है।

ये भी पढ़ें- बेलगावी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास जिमखाना क्लब में हुई गोलीबारी, हथियारों के साथ बेखौफ घूमते दिखे आरोपी, Video

Latest India News