1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेलगावी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास जिमखाना क्लब में हुई गोलीबारी, हथियारों के साथ बेखौफ घूमते दिखे आरोपी, Video

बेलगावी में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास जिमखाना क्लब में हुई गोलीबारी, हथियारों के साथ बेखौफ घूमते दिखे आरोपी, Video

 Reported By: T Raghavan Written By: Subhash Kumar
 Published : Jul 15, 2026 02:27 pm IST,  Updated : Jul 15, 2026 02:51 pm IST

कर्नाटक के बेलगावी जिले में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास बने जिमखाना क्लब में गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

karnataka belgavi shootout- India TV Hindi
बेलगावी में गोलीबारी। Image Source : REPORTER

कर्नाटक के बेलगावी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात का वीडियो वायरल हो रहा है। बेलगावी पुलिस कमिश्नर ऑफिस के पास बने जिमखाना क्लब में हत्या के प्रयास और गोलीबारी की वारदात सामने आई है। हत्या की कोशिश का यह डरावना मंजर CCTV फुटेज में कैद हो गया है। यह घटना कैंप पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ले लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की आगे जांच चल रही है।

हमलावर को धक्का देकर बचा शख्स

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पांच हमलावर क्लब पहुंचे। इनमें से दो बाहर ही रुके रहे, जबकि तीन रमी क्लब के अंदर गए, जहां सुरेश जलगर नाम का व्यक्ति था। आरोप है कि हमलावरों ने जलगर को गोली मारने की कोशिश करने से पहले उनके सिर पर बंदूक से वार किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि जलगर ने हमलावर को धक्का दिया और गोली लगने से पहले ही वहां से भागने में कामयाब हो गया। आपको बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में भी अपराध की हैरान करने वाली वारदात सामने आई थी। यहां छेड़खानी पर इंजीनियरिंग की छात्रा ने मारा थप्पड़ तो मनचलों ने घर की महिलाओं के साथ आकर उससे मारपीट की थी। छात्रा के पेट और गर्दन पर चाकू से वार किया गया था।

हथियारों के साथ बेखौफ घूम रहे थे आरोपी

CCTV फुटेज में क्लब के अंदर दो हथियारबंद हमलावर बंदूकें लहराते और जलगर का पीछा करते हुए दिख रहे हैं। जलगर कुछ ही सेकंड में बाल-बाल बच गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी कितनी बेखौफ होकर हथियारों के साथ परिसर में घूम रहे थे। जलगर के भागने के बाद, आरोपी बाहर आए और हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं, फिर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की जांच में क्या पता चला?

बेलगावी पुलिस कमिश्नर भूषण बोरासे ने घटनास्थल का दौरा किया, मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने सुरेश जलगर से पूछताछ की, जांच में पता चला कि सुरेश भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, कुछ समय पहले सुरेश जलगर ने प्रफुल्ल पाटिल नाम के अपराधी पर हमला किया था, कल का हमला पहले हुई गोलीबारी की घटना का बदला लेने के लिए किया गया था, जिसमें जलगर ने कथित तौर पर पाटिल पर गोली चलाई थी।

ये भी पढ़ें- कलबुर्गी में सुबह 4:30 बजे सेंट्रल जेल से भाग गए 3 कैदी, जेल के आठ अधिकारियों पर गिरी गाज

मंगलुरु में बांग्लादेशी मूल के 19 संदिग्ध अवैध प्रवासी हिरासत में, लेबर कॉन्ट्रैक्टर पर केस दर्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत