1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करवा चौथ पर छुट्टी, इस राज्य में महिलाओं को आज नहीं जाना होगा ऑफिस; CM ने किया ऐलान

करवा चौथ पर छुट्टी, इस राज्य में महिलाओं को आज नहीं जाना होगा ऑफिस; CM ने किया ऐलान

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार के इस फैसले ने कामकाजी महिलाओं को बड़ी राहत दी है।

karva chauth- India TV Hindi
Image Source : PTI (FILE PHOTO) करवा चौथ के अवसर पर सेल्फी लेती महिलाएं।

उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर राज्य की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। उत्तराखंड सरकार ने घोषणा की है कि 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को राज्य के सभी शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को अवकाश का लाभ मिलेगा। 

CM धामी ने क्या कहा?

मुख्य सचिवालय से जारी आदेश पर सचिव विनोद कुमार सुमन के हस्ताक्षर हैं। आदेश में कहा गया है कि करवा चौथ पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, और महिलाओं की आस्था का सम्मान करते हुए यह अवकाश प्रदान किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। महिलाएं पूरे दिन अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं, ऐसे में उन्हें एक दिन का अवकाश देना हमारा सम्मान है।”

महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर

सीएम धामी के इस फैसले का महिलाओं ने स्वागत किया है। इस फैसले से प्रदेशभर की महिला कर्मचारियों में खुशी की लहर है। सीएम धामी के इस कदम को महिलाओं के सम्मान और परंपराओं के प्रति संवेदनशील पहल के रूप में देखा जा रहा है।

बता दें कि करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी-प्यासी रहती हैं ऐसे में कामकाजी महिलाओं के लिए  उत्तराखंड सरकार ने करवा चौथ के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।

यह भी पढ़ें-

Bank Holiday Today: आज करवा चौथ पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट पर डाले एक नजर

Karwa Chauth Vrat Udyapan Vidhi: करवा चौथ व्रत का उद्यापन कब और कैसे करें? जानिए सही तरीका क्या है

Latest India News