1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holiday Today: आज करवा चौथ पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट पर डाले एक नजर

Bank Holiday Today: आज करवा चौथ पर बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? RBI की हॉलिडे लिस्ट पर डाले एक नजर

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 10, 2025 06:37 am IST,  Updated : Oct 10, 2025 06:37 am IST

आज देशभर में करवा चौथ की रौनक है। सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना कर रही हैं। वहीं, ऐसे शुभ मौके पर अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम निपटाना है, तो एक बार जरूर सोच लीजिए।

bank holiday, bank holiday on karwa chauth, bank holiday in october,- India TV Hindi
आज करवा चौथ पर किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे? Image Source : CANVA

Bank holiday on karwa chauth: फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। दशहरा, करवा चौथ से लेकर दीवाली तक… अक्टूबर का महीना भारत में त्योहारों का महीना माना जाता है। हर हफ्ते कोई न कोई पर्व दस्तक देता है। ऐसे में बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) की जानकारी पहले से होना बेहद जरूरी है ताकि आपका जरूरी लेन-देन बीच में न अटक जाए। इस साल करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 यानी आज मनाया जा रहा है। तो हजारों लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या आज बैंक बंद रहेंगे? आइए जानते हैं RBI की हॉलिडे लिस्ट से।

कहां बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अक्टूबर 2025 की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहां आज बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी और शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि देश के बाकी हिस्सों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। यानी अगर आप इन राज्यों में रहते हैं तो आज अपने बैंकिंग से जुड़े सभी जरूरी काम निपटा सकते हैं।

अक्टूबर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 10 अक्टूबर: हिमाचल प्रदेश के सभी बैंक करवा चौथ के अवसर पर बंद रहेंगे।
  • 18 अक्टूबर: बिहू पर्व के मौके पर असम के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 20 अक्टूबर: महाराष्ट्र, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू, कश्मीर और बिहार को छोड़कर पूरे देश के सभी बैंक दीपावली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा के त्योहार की वजह से बंद रहेंगे।
  • 21 अक्टूबर: महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर के सभी बैंक दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन, दीपावली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में बंद रहेंगे।
  • 22 अक्टूबर: दिवाली (बलिप्रतिपदा), विक्रम संवत नव वर्ष, गोवर्धन पूजा और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 अक्टूबर: गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा (दीपावली), भातृ द्वितीया, निंगोल चकौबा के अवसर पर सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 27 अक्टूबर: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में छठ पर्व पर बैंकों की छुट्टी।
  • 28 अक्टूबर: बिहार और झारखंड में छठ पर्व पर बैंकों की छुट्टी।
  • 31 अक्टूबर: गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। उत्तर भारत के राज्यों में इस पर्व की खास रौनक देखने को मिलती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा