A
Hindi News भारत राष्ट्रीय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पलटवार, "बनाने वाले मिटाना भी जानते हैं"; ऑडियो क्लिप आया सामने

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पलटवार, "बनाने वाले मिटाना भी जानते हैं"; ऑडियो क्लिप आया सामने

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर गोल्डी बराड़ पर पलटवार किया है। हैरी बॉक्सर ने वायरल ऑडियो में गोल्डी बराड़ को धमकी दी है।

लॉरेंस बिश्नोई- India TV Hindi Image Source : FILE (PTI) लॉरेंस बिश्नोई

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच दुश्मनी खुलकर सामने आ गई है। दरअसल, चंडीगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर इंदरप्रीत ​​पैरी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गुर्गों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ली। जिम्मेदारी लेने वालों में आरज़ू बिश्नोई और हरी बॉक्सर के नाम शामिल थे। इसके बाद लॉरेंस के प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के दो ऑडियो क्लिप सामने आए। इन क्लिप्स में बराड़ ने लॉरेंस को 'बदले में हत्या' की धमकी दी है। अब इस पर लॉरेंस गैंग ने पलटवार किया है।

गोल्डी बराड़ पर पलटवार

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक ऑडियो क्लिप जारी कर गोल्डी बराड़ पर पलटवार किया है। हैरी बॉक्सर ने वायरल ऑडियो में गोल्डी बराड़ को धमकी दी है। ऑडियो क्लिप में हैरी बॉक्सर ने गोल्डी बराड़ को लॉरेंस बिश्नोई की पैरों की धूल बताया। हैरी ने धमकी दी कि अगर लॉरेंस भाई ने बनाया है तो मिटाना भी जानते हैं।

इससे पहले, इंदरप्रीत ​​पैरी की हत्या को लेकर ऑडियो क्लिप जारी करते हुए गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस को 'बदले में हत्या' की धमकी दी है। फिलहाल, पुलिस इन ऑडियो क्लिप्स की सत्यता की जांच कर रही है।

पैरी की हत्या पर पोस्ट

इंदरप्रीत ​​पैरी की हत्या को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के सदस्य ने पोस्ट में लिखा था, "मैं (आरज़ू बिश्नोई), (हरी बॉक्सर), (शुभम लोंकर), (हरमन संधू) आज से नई जंग की शुरुआत कर चुके हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-26 में इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई है। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप का गद्दार था। ‘गोल्डी या रोहित’ का फोन करवाकर यह सभी क्लबों से पैसों की उगाही करवाता था। इसी वजह से इसे मारा गया है।"

पोस्ट में आगे लिखा था, "शुरुआत भी इन्हीं ने की थी , पहले हमारे हरी भाई पर हमले की कोशिश की और बाद में सिप्पा भाई की हत्या करवाई। आज से हमारी सभी टीमों को चेतावनी है  जो भी इनका साथ देगा, चाहे छोटा काम हो या बड़ा, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। सबको मारा जाएगा। और सुन लो क्लब वाले जो भी इन्हें पैसा देता है, हम उससे कोई पूछताछ नहीं करेंगे। सिर्फ फोन लगाना है… हम सब तक पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में क्यों न हो, हम वहां भी पहुंच जाएंगे… चाहे जितना समय लगे।"

ये भी पढ़ें-

भूतिया ट्रेन, ब्लैक सी पर हवेली...कहां रहते हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, कितनी है उनकी संपत्ति?

14 इंच की दीवारें और 'सीक्रेट सुरंग' वाले झारखंड राजभवन का भी बदला नाम, 62 एकड़ में फैला है यह परिसर

Latest India News