कर्नाटक मंड्या जिले में लोगों ने खराब सड़क को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। यहां के लोगों का कहना है कि मंड्या-पांडवपुरा मेन रोड का कान्ट्रैक्ट लेने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मंड्या और पांडवपुरा को जोड़ने वाली सड़क का मरम्मत कार्य तीन महीने पहले हुआ था, लेकिन अब सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए हैं और कई जगहों पर पूरी सड़क उखड़ गई है। इससे पुरानी सड़क दिखने लगी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने पुरानी सड़क को उखाड़े बिना। उसके ऊपर ही नई सड़क बना दी। इसी वजह से नई सड़क महज तीन महीने में ही उखड़ गई। सड़क का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई गड्ढे् दिखाई दे रहे हैं।
तीन महीने पहले हुआ था तीन करोड़ का काम
खराब काम से लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क पर गड्ढे होने के साथ-साथ डामर भी उखड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब सड़क के चलते कई हादसे हो रहे हैं, लोग जख्मी हो रहे हैं। मंड्या-पांडवपुरा मेन रोड की मरम्मत ठीक से नहीं हुई। सिर्फ 3 महीने पहले ही सड़क पर डामर बिछाया गया था। गड्ढों से सड़क खराब होने के बाद 3 करोड़ की लागत से यह काम किया गया था।
दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
चिक्कमरल्ली गेट से पांडवपुरा तक 3 किलोमीटर लंबी सड़क में डामर बिछाया गया था। आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर ने पुराने डामर पर ही फिर से डामर बिछा दिया था। मंड्या को पांडवपुरा से जोड़ने वाली यह मेन सड़क होने की वजह से रोजाना हजारों गाड़ियां चलती हैं। गाड़ी चलाने वाले, कॉन्ट्रैक्टर और खराब काम करने वाले अधिकारियों से नाराज हैं और उनके खिलाफ तुरंत एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-
Bharat Bandh Today: आज भारत बंद है, क्या राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंक-ATM भी बंद रहेंगे? जान लीजिए
हड़ताल में शामिल हुए तो कट जाएगी सैलरी, राज्य सरकार का आदेश जारी, सिर्फ 4 वजहों पर मिलेगी छुट्टी
Latest India News