कर्नाटक में बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा कर्नाटक के हुंसूर के पास पेरियपट्टना में हुआ। हादसे का शिकार हुई बस केरलम के कोझिकोड से बेंगलुरु आ रही थी। यह कावेरी AC स्लीपर बस थी। इसकी एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान आफताब, साजेश (36) और सुनील के तौर पर की गई है। ये लोग मनकावु के रहने वाले थे। एक अन्य मृतक की पहचान अभी होनी बाकी है। शवों को हुंसूर के एक अस्पताल में भेज दिया गया है।
ट्रक और बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
एक्सीडेंट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। एक्सीडेंट में बस और ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतना जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
हुबली बस हादसे में बच्ची की मौत
इससे पहले गुरुवार तड़के कर्नाटक के हुबली के पास एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी, जिसमें आठ साल की एक बच्ची की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। मुंबई से बेंगलुरु जा रही इस बस में 26 यात्री सवार थे। घायलों में बस का ड्राइवर भी शामिल है और कुल 16 लोगों का इलाज चल रहा है। यह हादसा तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब बस 'चब्बी क्रॉस' से कुछ ही आगे निकली थी। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क से उतरकर खेत में जा घुसी।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण ड्राइवर का पैर बस के अंदर ही फंस गया था। वह खुद को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था और उसे काफी दर्द हो रहा था। पुलिसकर्मी और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे बाहर निकाला। पुलिस अधीक्षक (SP) गुंजन आर्य ने बताया कि तेज रफ्तार में होने के कारण बस उछल गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि आठ साल की बच्ची की मौत हो गई है, कई अन्य लोग घायल हुए हैं और 16 लोगों का इलाज चल रहा है। इससे पहले हिमाचल में रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः जब आपस में टकरा गईं बाइक, ट्रक और कार, मौके पर 1 महिला की मौत और कई लोग गंभीर रूप से घायल
'पति ने छिपाई पहली शादी, मारने की धमकी दी', उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई FIR, रोते हुए शेयर किया VIDEO
Latest India News