बेंगलुरु के थनीसंद्रा इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार तड़के एक कार की गैराज में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। जिस समय गैराज में आग लगी, उस समय वहां पर कई लग्जरी कारें भी खड़ी थीं। बताया जा रहा है कि आग लगने से गैराज में खड़ी करीब 25 से ज्यादा कारें जलकर खाक हो गई हैं। हालांकि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने में दमकल विभाग की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग ने दो घंटे से ज्यादा समय तक जूझने के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
25 से ज्यादा कारें जलकर खाक
दरअसल, सोमवार तड़के थनीसंद्रा में एक कार गैराज में भीषण आग लग गई। आग लगने से गैराज में खड़ी 25 से ज़्यादा कारें जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान गैराज में कुछ महंगी गाड़ियां भी खड़ी थीं, जो आग में पूरी तरह से जल गई हैं। जानकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी। देखते ही देखते आग तेजी से पूरे गैराज में फैल गई, जिससे पूरा गैराज धू-धूकर जलने लगा। इस दौरान गैराज के अंदर खड़ी लग्ज़री कारें पूरी तरह जल गईं। हालांकि, गाड़ियों के अलावा इस आग लगने की घटना में किसी जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
दो घंटे बाद आग पर पाया काबू
बता दें कि आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए मौके पर आनन-फानन में दलकल विभाग की पांच गाड़ियां भेजी गईं। इसके अलावा दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे से ज़्यादा समय तक आग से जूझने के बाद उस पर काबू पाया। फायर एंड इमरजेंसी सर्विस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने आग को आस-पास की इमारतों तक फैलने से भी रोका। फिलहाल शुरुआती जांच से पता चलता है कि आग शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। हालांकि, आग लगने की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस मामले में संपीगेहल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें-
नासिक में फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिर गया ट्रक, सामने आया हैरान कर देने वाला VIDEO
Latest India News