महाराष्ट्र के नासिक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जुलाई की है, जिसमें ड्राईवर बुरी तरह से घायल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप सड़क किनारे लगे बैरियर को तोड़कर नीचे गिर जाता है।
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
दरअसल, नासिक के सिन्नर एमआईडीसी बाईपास पर एक ट्रक फ्लाईओवर से सीधे नीचे सड़क पर गिर गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और काफी चर्चा में है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। यहां नाशिक के सिन्नर में हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक अचानक से किनारे पर लगा बैरियर तोड़कर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जुलाई को हुई थी। हालांकि इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रक ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
नागपुर में एनएच 44 पर फ्लाईओवर धंसा
वहीं दूसरी तरफ भारतीय राष्ट्रीय राज्य प्राधिकरण की निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव व्यवस्था एक बार फिर सवालों को घेरे में आ गई है। दरअसल, नागपुर में एनएच 44 पर नागपुर-जबलपुर मार्ग के मंसर के पास लगभग 6 वर्ष पुराने फ्लाईओवर के एक हिस्से में बड़ा गड्ढा हो गया है। यह स्थान नागपुर से लगभग 55 किलोमीटर दूर है। घटना नागपुर की ओर जाने वाले टू लेन फ्लाईओवर पर हुई है, जो जबलपुर से नागपुर जाने वाले यातायात के लिए उपयोग किया जाता है। गनीमत रही कि जब सड़क क्षतिग्रस्त हुई, उस समय उस पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, इसलिए एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त हिस्सा ढाई फीट लंबा है और डेढ़ से दो फीट चौड़ा है। प्राथमिक दृष्टि से देखा जा रहा है कि डामर की परत तथा उसके नीचे का कंक्रीट का आधार पूरी तरह धंस गया था, जिससे उसके अंदर लगी लोहे की सरिया दिखाई देने लगी है। यह फ्लाईओवर एनएचएआई द्वारा लगभग 6 वर्ष पहले बनाया गया था। इस घटना ने एक बार फिर नेशनल हाईवे के निर्माण की गुणवत्ता और उनकी दीर्घकालीन मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें-
देश के 14 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, कई जगहों पर बाढ़ और लैंडस्लाइड से हाल बेहाल