1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल; IED ब्लास्ट की आशंका

नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, एक जवान शहीद, 4 घायल; IED ब्लास्ट की आशंका

नागालैंड में सुखोवी के पास असम राइफल्स की गाड़ी को निशाना बनाकर किए गए संदिग्ध IED विस्फोट में 1 जवान शहीद हो गया है और 4 अन्य घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

IED ब्लास्ट में उड़ी असम...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV IED ब्लास्ट में उड़ी असम राइफल्स की गाड़ी।

नागालैंड में सुखोवी क्षेत्र के पास असम राइफल्स की गाड़ी में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में धमाके में 1 जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस कायराना हमले के पीछे किस उग्रवादी गुट का हाथ है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक हफ्ते में दूसरा धमाका

ये धमाका नागालैंड के चुमौकेदिमा इलाके में हुआ है। नॉर्थ ईस्ट में यह एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार है कि असम राइफल्स के काफिले के पास IED विस्फोट होने की खबर सामने आई है। 6 जुलाई को मणिपुर के उखरुल जिले में संदिग्ध आतंकवादियों की ओर से एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया था। इसमें असम राइफल्स की 40वीं बटालियन के 2 जवान शहीद हुए थे। मृतकों की पहचान वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह और राइफलमैन सीएम सिंह के तौर पर की गई थी। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और तत्काल मेडिकल उपचार के बावजूद बाद में दोनों की मृत्यु हो गई थी।

मौके पर सुरक्षाबलों की और टुकड़ियों को भेजा गया

आज हुई घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर सुरक्षाबलों की और टुकड़ियों को भेजा गया है। संदिग्ध हमलावरों की धरपकड़ के लिए सुखोवी और उसके आसपास के जंगलों में बड़ा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सुखोवी मुख्य रूप से नागालैंड के दीमापुर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण क्षेत्र और रेलवे स्टेशन है।

वहीं, आपको बता दें कि आज ही अजमेर जिला सेशन न्यायालय को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं।

खबर अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ें-

ओमान तट के पास कमर्शियल शिप पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; भारत ने जारी किया बयान

गुरुग्राम में मारे गए जिस गैंग के शूटर, उसका सरगना दीपक सिंगर फाजिलपुरिया पर करा चुका है हमला; पढ़ें क्राइम कुंडली

Latest India News