1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राहुल बोले- 'NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा, 152 बार पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों पर असर लेकिन किसी को सजा नहीं'

राहुल बोले- 'NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा, 152 बार पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्रों पर असर लेकिन किसी को सजा नहीं'

नीट पेपर लीक मामले पर दिल्ली में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया था। रिहाई के बाद आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर बात की।

कांग्रेस नेता राहुल...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर सरकार के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन ने देश की राजनीति में उबाल ला दिया है। कल दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने और जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस भी पूरे देश प्रदर्शन कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने काली पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने नीट पेपर लीक और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर बात की। राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस ने छात्रों को बुरी तरह पीटा, ऐसा क्यों किया गया। नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार इस घटना से प्रभावित हुए हैं। लेकिन नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई।

कल PM आवास के बाहर धरने पर बैठे थे

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया था। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव समेत कई नेता पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे थे। पीएम ऑफिस में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल से बातचीत की थी। इसके बाद भी राहुल और अन्य कांग्रेस नेता पीएम आवास के बाहर से नहीं उठे जिसके करीब 3 घंटे बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल, प्रियंका और अखिलेश को हिरासत में ले लिया था। हालांकि देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।

कांग्रेस सांसद पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

इसके बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा था धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी संसद के मॉनसून सत्र के दौरान हंगामा करने के लिए छात्रों को राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर धरना देने का फैसला किया, जिससे जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा के तय नियमों की अनदेखी की गई।

Latest India News

Live updates : राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस Highlights

  • 5:04 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    धरने के दौरान लगी चोट पर क्या बोले राहुल?

    धरने के दौरान लगी चोट पर राहुल गांधी ने कहा, मैं इन सब का आदी हूं। मेरा काम देश के लोगों की इच्छा को विपक्ष के नेता के तौर पर एक्सप्रेस करने का है। यह बहुत ही छोटी कीमत है, यह बड़ी बात नहीं है। मैंने यह ऐसा यह मेरे लिए गर्व की बात है। धरने के दौरान दो पंच लगे वह बड़ी बात नहीं है।

     

  • 5:03 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'पुलिस को मुझे हटाने का ऑर्डर ऊपर से आया था'

    राहुल ने कहा, पुलिसवाले मुझे घसीटकर ले गए। पुलिस को मुझे हटाने का ऑर्डर ऊपर से आया था। हम छात्रों के आंदोलन को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। धरने के वक्त मेरे मुंह से खून निकल रहा था। मैंने जितेंद्र सिंह से कहा था कि हमारी मांग है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, पीएम मोदी माफी मांगे।

    बता दें कि 21 जुलाई को प्रदर्शन के वक्त जितेंद्र सिंह, राहुल गांधी से मिले थे। जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बार-बार मांगें बदल रहे हैं।

     

  • 5:00 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    पीएम आवास के पास आपका धरना सुरक्षा के लिहाज से कितना सही था?

    राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा, सरकार जो इल्जाम लगा रही है, उसकी मुझे कोई चिंता नहीं है। मैं छात्रों के समर्थन में हूं। संसद में बोलने नहीं दिया इसलिए पीएम हाउस गया। धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सरकार एक मैसेज दे।

  • 4:58 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    क्या वजह रही कि पीएम आवास के पास जाना पड़ा, क्या धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से सब सुधर जाएगा?

    मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, इसके दो कारण हैं- पहला- देश के छात्र सड़क पर हैं तो विपक्ष को भी सड़क पर होना चाहिए। धरने पर जाने से पहले विपक्ष स्पीकर के पास गया, उनसे इस मुद्दे पर चर्चा की मागं की। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से पूछूंगा लेकिन कोई डिस्कशन नहीं हुआ। पूरा मुद्दा इग्नोर कर दिया गया। धर्मेंद्र प्रधान एक सिंबल है, जिसे हटाना जरूरी है।

  • 4:53 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगे- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा कि स्टूडेंट्स केवल तीन डिमांड कर रहे हैं जो बिल्कुल जायज हैं और सरकार को इन्हें मानना होगा। हम स्टूडेंट्स की इन मांगों का पूरा समर्थन करते हैं।

    1. पहली मांग- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
    2. दूसरी मांग- छात्रों पर हमला करने वाले हर व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
    3. तीसरी मांग- प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।

     

  • 4:51 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी'

    इसी एजुकेशन बजट के लिए सरकार साल भर टैक्स लेती है। धर्मेंद्र प्रधान ने देश की शिक्षा व्यवस्था नष्ट कर दी है। सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वह एजुकेशन दे, नौकरियां दे और बेहतर भविष्य दे- राहुल

  • 4:47 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'गरीबों के लिए यह घटना कभी ना भूलने वाली'

    राहुल गांधी ने कहा- छात्र 3 से 5 साल तक हर रोज 8 से 10 घंटे तक तैयारी करते हैं। और फिर उन्हें बताया जाता है कि जिनके पास 40-40 लाख रुपये है वह पेपर खरीद सकता है। तो आपकी तैयारी और मेहनत करने का कोई मतलब है। जो पेपर लीक हुए हैं, यह इसको बताता है। छात्र यही सवाल कर रहे हैं कि पेपर लीक से 7.5 करोड़ छात्रों का नुकसान हुआ लेकिन किसी को सजा नहीं मिली। गरीबों के लिए यह घटना कभी ना भूलने वाली है।

    Image Source : x- incindiaराहुल गांधी

     

     

  • 4:44 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    देश के छात्र गुस्से में हैं इसलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं- राहुल

    कुछ दिनों से देश के छात्र गुस्से में हैं, वह इसीलिए प्रोटेस्ट कर रहे हैं। पहला कारण- एजुकेशन सिस्टम जो पूरी दुनिया में बेस्ट हुआ था, वह अब गड़बड़ हो गया है। बीते 10 साल में 152 पेपर लीक हुए हैं और यह आंकड़ा 300 भी हो सकता है। कई बार पेपर लीक हुए, लेकिन उनका पता नहीं चला- राहुल

     

  • 4:39 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा'

    1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। एक परिवार एक परीक्षा पर उतना खर्च करता है जितना सरकार पूरे शिक्षा बजट पर खर्च करती है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है। 10 साल में 152 पेपर देश में लीक हुए हैं। इनमें किसी भी मामले में किसी भी को सजा नहीं मिली- राहुल गांधी

     

  • 4:38 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'देश की शिक्षा व्यवस्था आज गड़बड़ हो गई है'

    राहुल गांधी ने कहा, हमारा एजुकेशन सिस्टम विश्व के सबसे बेस्ट एजुकेशन सिस्टम में गिना जाता है। लेकिन शिक्षा व्यवस्था पर काम करने की जरूरत है। छात्र सिस्टम सुधार की मांग कर रहे थे। देश की शिक्षा व्यवस्था आज गड़बड़ हो गई है।

  • 4:33 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    152 पेपर लीक हुए, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए- राहुल

    देश में 152 पेपर लीक हुए। 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए, उनका परिवार प्रभावित हुआ। ये सब पिछले 10 सालों में हुआ यानी हर महीने एक पेपर लीक हुआ। पेपर लीक करने वाले किसी को भी सजा नहीं हुई। हमारे छात्रों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है- राहुल गांधी

     

  • 4:30 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    'छात्रों ने ऐसा क्या किया कि उन्हें पीटा गया?'

    वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। अपनी मांग कर रहे थे। जो इस देश के लिए जरूरी है। लेकिन सवाल ये है कि ऐसा क्या हुआ कि छात्रों को पीटा गया? हमारे छात्रों ने ऐसा क्या किया?? वो अपराध नहीं कर रहे हैं। शिक्षा को बेहतर बनाने की बात कर रहे हैं- राहुल गांधी

     

  • 4:17 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राहुल

    नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दिल्ली का जंतर-मंतर जाने का कार्यक्रम रद्द हो गया है। फिलहाल वह प्रदर्शन में छात्रों के साथ शामिल नहीं होंगे। हालांकि, राहुल गांधी थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।