A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में रात के समय नहीं चलेंगी ट्रेन, राजस्थान, पंजाब और जम्मू में होगा असर

पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इलाकों में रात के समय नहीं चलेंगी ट्रेन, राजस्थान, पंजाब और जम्मू में होगा असर

भारतीय रेलवे ने रात के समय पाकिस्तान सीमा से जुड़े इलाकों में कोई ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। हालांकि, दिन में यात्रियों की जरूरत के हिसाब से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

nothern railway- India TV Hindi
Image Source : X/NOTHERN RAILWAY रेलवे

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय रेलवे ने बॉर्डर से जुड़े इलाकों में रात के समय ट्रेन नहीं चलाने का फैसला किया है। पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात को ट्रेन नहीं चलेंगी। वहीं, राजस्थान के जैसलमेर रेलवे स्टेशन में भी रात के समय ब्लैक आउट होने पर ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। अब तक कुल 11 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं, 5 को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है और कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर, बटिंडा, फिरोजपुर, जम्मू जैसी जगहों से रात को गुजरने वाली ट्रेनों को अब रीशेड्यूल किया जाएगा। इन जगहों से गुजरने वाली ट्रेनों को रीशेड्यूल करके सुबह के वक्त चलाया जाएगा। वहीं, छोटी दूरी की ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया गया है। जैसलमेर में हाई रेड अलर्ट है। ऐसे में जिला प्रशासन की सलाह पर जैसलमेर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

https://getapi.indiatvnews.com/doc/whatsapp-image-2025-05-10-at-4.41.23-pm.pdf

दिन में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन

जानकारी के अनुसार जो ट्रेन बॉर्डर एरिया में रात को पहुंच रही थी, जैसे अमृतसर, जम्मू और फिरोजपुर उन्हें सुबह वहां पहुंचाया जाएगा। इस फैसले के कारण 15 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन दिन में चलने का फैसला किया है। दिन में चलने वाली सभी ट्रेनें जैसे चलती थी, वैसे ही चलेंगी। शाम को ब्लैकआउट होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। पंजाब, जम्मू और राजस्थान के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। (इनपुट- अनामिका गौर)

Latest India News