A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाइक पर आए और अचानक किया तलवार से हमला, बदमाशों के आतंक का वीडियो हो रहा है वायरल

बाइक पर आए और अचानक किया तलवार से हमला, बदमाशों के आतंक का वीडियो हो रहा है वायरल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से अपराध का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। यहां कुछ युवक बाइक पर दुकान पर आए और अचानक तलवार से कर्मचारियों पर हमला कर दिया। बदमाशों के आतंक का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है।

odisha Bhubaneswar sword attack- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दुकान पर बदमाशों का हमला।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में अपराधियों के दुस्साहस का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के भगवानपुर इलाके में तलवार लेकर पहुंचे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। यह पूरा मामला तमांडो थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर आए कुछ बदमाशों ने एक फास्टफूड दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद कर्मचारियों पर तलवार से हमला कर दिया। ये डराने वाली पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

भुवनेश्वर में फास्टफूड दुकान में अचानक हुए इस हमले से इलाके में दहशत फैल गई है। सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश सीधे दुकान के अंदर घुसे और बिना किसी बातचीत के हमला शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों द्वारा तलवार से किए गए हमले में दो दुकान के कर्मचारी गंभीर रूप से घायल भी हो गए। हमले में दोनों को गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

हमलावरों ने वारदात के दौरान दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी को भी नहीं छोड़ा। बदमाशों ने वहां खड़ी गाड़ी को भी बुरी तरह से तोड़ डाला, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरी घटना के बाद दुकान मालिक ने तुरंत तमांडो थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है।

बदमाशों के खिलाफ पहले से मामले दर्ज

जानकारी के मुताबिक, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इन बदमाशों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुट के सदस्यों में से कुछ हाल ही में जेल से बाहर आए हैं। अब पुलिस लगातार इन बदमाशों की तलाश कर रही है। हालांकि, इस घटना ने  राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। (रिपोर्ट: शुभम कुमार)

ये भी पढ़ें- VIDEO: तमिलनाडु में शोभा यात्रा के दौरान अचानक पलट गया रथ, हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल

विदेशी महिला से रेप और एक अन्य पर्यटक की हत्या, कोर्ट ने 3 दोषियों को सुना दी फांसी की सजा, जानें पूरा मामला

Latest India News