1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धमाकों से दहल उठे पाकिस्तान के 6 एयरबेस, VIDEO में देखें भारत ने कैसे किया तबाह?

धमाकों से दहल उठे पाकिस्तान के 6 एयरबेस, VIDEO में देखें भारत ने कैसे किया तबाह?

पाकिस्तान की अकड़ निकालते हुए भारत ने उसके 6 एयरबेस को तबाह कर दिया है, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखिए, भारत ने किस तरह पाकिस्तान के एयरबेस को धुआं-धुआं कर दिया।

पाकिस्तान का छह एयरबेस तबाह- India TV Hindi
पाकिस्तान का छह एयरबेस तबाह

भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच जंग जैसे हालात बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को पाकिस्तान ने फिर भारत में ड्रोन हमले की कोशिश की। पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए, जिन्हें रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। इस बीच, जारी 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस को तबाह कर दिया है। भारत ने पाकिस्तान के चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर, रफीकी और चुनिया एयरबेस को उड़ा दिया है, जिसका वीडियो सामने आया है। 

पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया साफ

पाकिस्तानी सेना ने अपने तीन एयरबेस पर भारत की ओर से मिसाइल अटैक किए जाने का दावा किया था। इस दावे पर भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें बताया गया कि पाकिस्तान ने सुबह 1.40 बजे हाई स्पीड मिसाइल का इस्तेमाल कर पंजाब के एयरबेस स्टेशनों को दागने की कोशिश की। पाकिस्तान ने एक निंदनीय कृत्य करते हुए श्रीनगर, अवंतीपुर और उधमपुर में वायु सेना के अड्डों पर चिकित्सा केंद्र और स्कूल परिसर को निशाना बनाया। इससे पाकिस्तान द्वारा सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करने की गैर-जिम्मेदाराना हरकत फिर से उजागर हुई।

सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के बाद भारत ने किया अटैक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पाकिस्तान द्वारा सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना बनाने के बाद भारतीय सेना ने भी चुनकर सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें पाक के रफीकी, चकलाला, रहीमयार खान, मुरीद, सुक्कूर और चुनिया स्थित पाक सैन्य ठिकानों पर प्रहार किए गए। इस दौरान भारत ने कम से कम कौलैटरल डैमेज की क्षति सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें-

Latest India News