A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'वैश्विक संकट के बावजूद नियंत्रण में हैं हालात', मिडिल-ईस्ट युद्ध को लेकर PM मोदी ने दिया बयान

'वैश्विक संकट के बावजूद नियंत्रण में हैं हालात', मिडिल-ईस्ट युद्ध को लेकर PM मोदी ने दिया बयान

पीएम मोदी ने गुजरात के वाव-थराड़ में 2000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने इस मौके पर डीसा एयरबेस का जिक्र किया, जहां पीएम मोदी का विमान उतरा। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम एशिया के हालातों का भी जिक्र किया।

गुजरात के वाव-थराड में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित।- India TV Hindi
Image Source : X/BJP4INDIA गुजरात के वाव-थराड में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित।

पीएम मोदी आज अपने गुजरात दौरे पर हैं। यहां वाव-थराड में पीएम मोदी ने 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अभी कुछ ही दिन पहले पावन नवरात्रि का पर्व पूर्ण हुआ है। ये मां अम्बा जी की कृपा ही है कि मुझे उनके चरणों में आज आने का सौभाग्य मिला है। उनकी कृपा से आज आप सबके, मेरे अपने परिवारजनों के, आप सभी के दर्शन करने का लाभ मिला है। मैं मां अम्बी जी के चरणों में प्रणाम करता हूं। ये भी एक सुखद संयोग है कि आज हम भगवान महावीर जयंती भी मना रहे हैं। हमारा ये क्षेत्र अनेकों जैन तीर्थों की धरती है। मैं भगवान महावीर को प्रणाम करता हूं और आप सभी को पवित्र जनकल्याण दिन की महावीर जयंती की बधाई भी देता हूं।"

'डीसा एयरबेस पर लैंड हुआ विमान'

पीएम मोदी ने कहा, "आज मेरा मन एक और बात से प्रसन्न है। जब मैं यहां आया तो पहली बार मेरा विमान सीधे डीसा एयरबेस पर लैंड हुआ। डीसा का एयरबेस अंतर्राष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूरी पर है। आप समझ सकते हैं कि ये देश की सुरक्षा के लिए भी कितना अहम है। लेकिन डीसा एयरबेस का काम आज से प्रारंभ नहीं हुआ। जब मैं मुख्यमंत्री था तब से मैंने जमीनें एक्वायर की, और हम चाहते थे कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत की पश्चिम सीमा की सुरक्षा के लिए ये डीसा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। लेकिन पता नहीं, दिल्ली में उस समय जो लोग राज करते थे, उन्हें गुजरात के प्रति क्या नफरत थी। राष्ट्र की सुरक्षा का ये प्रोजेक्ट भी सालों तक फाइलों में दबा रहा। आपने जब मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने उन फाइलों को बाहर निकाला, और आज उसका परिणाम है कि एयरफोर्स का एक बहुत बड़ा बेस अब डीसा से जुड़ गया है।"

'20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शुरू'

पीएम मोदी ने आगे कहा, "आज 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। ये पहलें पूरे क्षेत्र को बदल देंगी, विशेष रूप से ऊर्जा, सड़कों, रेलवे और आवास क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति के माध्यम से। ये यहाँ के जीवन में नई गति और जीवंतता लाएंगी। मैं इन परियोजनाओं के प्रारंभ होने पर गुजरात को हार्दिक बधाई देता हूं। वाव-थराद और बनासकांठा के क्षेत्र से आप सब जानते हैं कि मेरा कितना लगाव रहा है और आपका अपार प्रेम मैं भूल ही नहीं सकता। मैंने इस काम को मिशन मोड में किया। जितना हो सके, उतना गुजरात को हमने आगे बढ़ाया। आज भी यहां केंद्र और राज्य की करीब 20 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू हो रही हैं। इस प्रोजेक्ट से इस पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी। ये प्रोजेक्ट यहां के जीवन को एक नई गति देगी।"

'गुजरात सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी'

पीएम मोदी ने कहा, "आज गुजरात सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी है और इसकी उपलब्धियां सराहनीय हैं। भारत में नवीकरणीय ऊर्जा विकास में यह राज्य सबसे आगे है क्योंकि इसने इस क्षेत्र पर तब ध्यान देना शुरू किया जब राष्ट्रीय स्तर पर इस पर बहुत कम ध्यान दिया जा रहा था। 2010 में, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में, मैंने एक सौर पार्क की स्थापना की पहल की - एक बहु-प्रौद्योगिकी परियोजना जिसने इस क्षेत्र में सौर ऊर्जा आंदोलन को गति दी। आज गुजरात में जिस प्रकार सोलर एनर्जी का काम हो रहा है। जैसे आज ही खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से जुड़ी परियोजनाएं शुरू हुई हैं। वो दिन दूर नहीं, जब गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी में दुनिया का बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।"

'विकास की सुपरफास्ट एक्स्प्रेस को मिलती रहेगी गति'

पीएम मोदी ने कहा, "मुझे आज यहां दशकों पुराना हाल भी याद रहा है। वो दिन कोई नहीं भूल सकता, जब उत्तर गुजरात का नाम आते ही लोगों के मन में एक अलग ही तस्वीर बनती थी। सूखा, अकाल आदि को कौन भूल सकता है। सघर्ष से भरा ये जीवन, और कांग्रेस सरकार द्वारा हमारी निरंतर उपेक्षा, कौन भूल सकता है वो दिन। जब कई कई किमी दूर से पानी लाना पड़ता था। हमने पूरे गुजरात में, गांव गांव को अच्छी सड़कों से जोड़ा। हाई स्पीड हाइवेज बनाए। वंदे भारत जैसे हाई स्पीड ट्रेनों की सुविधा भी गुजरात को मिल रही है। पंचायत से पार्लियामेंट तक, जब तक आपका भरोसा बना रहेगा, विकास की सुपरफास्ट एक्स्प्रेस को इसी रफ्तार से गति मिलती रहेगी।"

'स्थिति को नियंत्रण में रखने में सफल रहा भारत'

पश्चिम एशिया के हालात पर पीएम मोदी ने कहा, "पिछले एक महीने में, दुनिया भर के कई देश युद्ध, अराजकता और अस्थिरता से जूझ रहे हैं। विशेष रूप से पश्चिम एशिया की स्थिति का वैश्विक स्तर पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे ऊर्जा संकट पैदा हो रहा है जो दुनिया भर के देशों को प्रभावित कर रहा है। इन चुनौतियों के बीच, भारत स्थिरता बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रण में रखने में सफल रहा है। यह लचीलापन भारत की प्रभावी विदेश नीति और जनता की एकता के कारण संभव हो पाया है। हालांकि, कुछ राजनीतिक दल मौजूदा संकट का राजनीतिक लाभ उठाने में लगे हुए हैं। इनमें कांग्रेस पार्टी विशेष रूप से विभाजनकारी राजनीति में सक्रिय रही है, ऐसे समय में जब देश को एकता की सबसे अधिक आवश्यकता है। विश्वास और एकजुटता को बढ़ावा देने के बजाय, कांग्रेस नेता भय और अफवाहें फैला रहे हैं, जिससे इन कठिन समय का सामना करने के लिए आवश्यक सामूहिक शक्ति कमजोर हो रही है।"

यह भी पढ़ें-

बंगाल में चुनाव से पहले BJP और TMC के बीच हुई झड़प, फॉर्म 6 जमा करने को लेकर दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने

Latest India News