सूरतः सूरत के लिंबायत इलाके के मीठी खादी क्षेत्र में भयानक घटना सामने आई है। इस हादसे में 5 लोगो की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, दो मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आज सुबह 11 बजे रसोई बनाते वक्त अचानक सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण लगी आग ने अचानक भयानक रूप ले लिया। घर के अंदर से किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला, देखते ही देखते 5 लोग जिंदा जल गए।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घर में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला और सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।
दो मंजिला इमारत में आग
बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे सूरत के लिंबायत इलाके की मीठी खाड़ी क्षेत्र की बैठी कॉलोनी में ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत में रसोई बनाते वक्त अचानक आग लग गई। परिवार के लोग साड़ियों पर डिजाइनिंग स्टिच लगाने का काम घर में ही करते थे। अचानक लगी आग के कारण घर में रखी साड़ियों ओर केमिकल के ड्रम तक पहुंच गई। आग ने इतना भयानक स्वरूप ले लिया कि किसी को भी घर के बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग ने चंद मिनटों में ही दो मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। पूरे इलाके में धुएं का गुब्बार देखने को मिल रहा था। दमकल विभाग की टीम जब पहुंची घर में तो घर के सभी सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। सभी को एम्बुलेंस के जरिए सूरत की सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के नाम
- 65 वर्षीय शहनाज बेगम अंसारी
- 18 वर्षीय हुसैना बेगम अंसारी
- 28 वर्षीय शबीना रमजान अंसारी
- 19 वर्षीय खुशनुमा अब्दुल अंसारी
- 4 वर्षीय मासूम सुभान रमजान अंसारी
आग फैलने का मुख्य कारण
परिवार घर के अंदर ही साड़ियों पर अलग अलग कलत की स्टिच लगाने का काम करता था। सूरत में ज्यादातर पॉलिएस्टर की शादी का उत्पादन होता है, जिसमें केमिकल ओर ऑयल का उपयोग होता है। ऑयल ओर केमिकल की वजह से आग ने फौरन बड़ा रूप ले लिया और किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। सुबह 11 बजे का वक्त होने के कारण घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था, सिर्फ महिलाएं थी।
रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया, सूरत