पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कल रात आरोप लगाया कि बीजेपी अवैध तारीखें से फॉर्म 6 जमा कर रहे हैं। बीजेपी ने चुनाव आयोग पर नजर रखने के लिए निर्देश भी दिया है।
धरने पर बैठे दोनों पक्ष
वहीं, टीएमसी समर्थित BLO ने आरोप लगाया एक आदमी मेदिनीपुर से फॉर्म 6 लेकर आए थे। उन्हें पकड़ा गया। इसके उलट बीजेपी ने आरोप लगाया कि वो कोई पार्टी का समर्थक नहीं था। आम आदमी अपने काम से आया था। इसके बाद दोनों पक्ष चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर बैठ गए।
झड़प के बाद गर्माया माहौल
इसके कुछ समय के बाद टीएमसी के काफी समर्थक बाइक पर आए और हमला करने की कोशिश की। इसके बाद बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झढ़प हो गई और माहौल गरमा गया। बीजेपी ने टीएमसी के खिलाफ पथराव करने का आरोप लगाया है। वहीं, मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पार्टी के समर्थक को किसी तरह रोका।
मतदाता सूची में फेरबदल का आरोप
टीएमसी के प्रवक्ता ललितेश त्रिपाठी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'कल शाम को बंगाल में वोट चोरी पकड़ी गई। 30 हजार फॉर्म-6 चुनाव आयोग के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के मिली भगत से बंगाल के मतदाता सूची में फेरबदल लाने के उद्देश्य से पकड़े गए।'
किसी भी स्तर पर उतरी बीजेपी- टीएमसी
टीएमसी प्रवक्ता त्रिपाठी ने आगे कहा, 'हम लोग बार-बार कह रहे हैं कि बीजेपी और चुनाव आयोग किसी भी स्तर पर बंगाल का चुनाव चोरी करने के लिए उतर आएगी।'
जानिए क्या है फॉर्म-6
बता दें कि अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, या फिर आप एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसके लिए फॉर्म-6 का प्रयोग किया जाता है। चुनाव आयोग (ECI) द्वारा जारी यह फॉर्म नए मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल कराने या स्थानांतरण के लिए इस्तेमाल होता है।