A
Hindi News भारत राष्ट्रीय रेल पटरी पर Reel बना रहा था किशोर, पीछे से आ गई ट्रेन, मौके पर दर्दनाक मौत

रेल पटरी पर Reel बना रहा था किशोर, पीछे से आ गई ट्रेन, मौके पर दर्दनाक मौत

बिश्वजीत साहू और उसके दोस्त सखीगोपाल के बिरगबिंदापुर गांव गए थे, जहां उन्होंने दक्षिणकाली मंदिर में पूजा की। बाद में लौटते समय वे जनकादेईपुर रेलवे ट्रैक के पास रुक गए और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने लगे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

हादसे से पहले की...- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT हादसे से पहले की तस्वीर

ओडिशा के पुरी जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जनक-देईपुर रेलवे स्टेशन के पास एक 15 वर्षीय किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह रेलवे ट्रैक पर मोबाइल से वीडियो रील बना रहा था। मृतक की पहचान मंगलाघाट के  निवासी बिश्वजीत साहू के रूप में हुई है। 

रील बनाने की सनक ने ली जान

जानकारी के अनुसार, बिश्वजीत और उसके दोस्त सखीगोपाल के बिरगबिंदापुर गांव गए थे, जहां उन्होंने दक्षिणकाली मंदिर में पूजा की। वहां से लौटते समय वे बिरप्रतापपुर के कामरूपा मंदिर भी गए और बाद में लौटते समय वे जनकादेईपुर रेलवे ट्रैक के पास रुक गए और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने लगे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

रील बनाते वक्त ट्रेन से टकराया

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक रेलवे लाइन के बहुत पास खड़ा होकर वीडियो शूट कर रहा था और उसे पीछे से आती ट्रेन का अंदाज़ा नहीं हुआ। तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रैक के किनारे गिर पड़ा। हादसे के बाद उसका दोस्त उसे उठाने की कोशिश करता दिखा, लेकिन बिश्वजीत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

सामने आया वीडियो-

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। इस हादसे ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में सोशल मीडिया वीडियो बनाने का जुनून किस हद तक खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जहां बच्चे और किशोर बिना जोखिम समझे केवल रील बनाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा देते हैं।

(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली, मां बोली- दूसरी लड़कियों के साथ घूमता था दामाद

दिवाली की रात पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा तो पति ने आग लगाकर दी जान, CCTV वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा!

Latest India News