1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजा रघुवंशी मर्डर केस पर CM मोहन यादव का आया बयान, बोले- 'ये समाज के लिए सबक'

राजा रघुवंशी मर्डर केस पर CM मोहन यादव का आया बयान, बोले- 'ये समाज के लिए सबक'

मेघालय में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या की घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि ये घटना समाज के लिए सबक और दर्दनाक है।

Sonam and Raja Raghuvanshi Case- India TV Hindi
Image Source : FILE राजा रघुवंशी हत्याकांड पर सीएम मोहन यादव का बयान।

मध्य प्रदेश के इंदौर के युवक राजा रघुवंशी की हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है। शादी के बाद पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए मेघालय गए हुए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दावा किया है कि राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम ने ही अपने साथी के साथ मिलकर करवाई है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। अब राजा रघुवंशी की हत्या के पूरे प्रकरण पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं कि मोहन यादव ने क्या कुछ कहा है।

ये समाज के लिए सबक- मोहन यादव

राजा रघुवंशी की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- "इंदौर के नव विवाहित युगल से जुड़ी घटना से आहत हूं। हम सबको सबक मिलता है। यह बहुत कष्टकारी घटना है।" सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह बात सही है कि सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी की जो घटना हुई है ये समाज के लिए सबक भी है और बहुत दर्दनाक घटना भी है।"

मैं इस घटना से आहत हूं- मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने इस घटना को लेकर कहा- "हमें इससे आगे के लिए कई सारे सबक मिलते हैं। खासकर बच्चों को भी, जब संबंध बनाते हैं, विवाह में दो परिवार जुड़ते हैं तो बहुत बारीकी से सारी बातों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आगे जाकर के बच्चों को इतनी दूर जाने देने के लिए भी विचार करने की जरूरत है। मैं तो आज इस घटना से आहत हूं। हम सबको सबक मिलता है, बहुत कष्टकारी घटना है।"

सोनम को मेघालय ले गई पुलिस

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस असम के गुवाहाटी ले आई है। यहां से उसे शिलांग ले जाया जा रहा है। आपको बता दें कि सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया था। मेघालय पुलिस उसे 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। पुलिस सोनम को पहले पटना लेकर आई और फिर फ्लाइट से लेकर गुवाहाटी पहुंची। सोनम के अलावा इस मामले में 4 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें

Latest India News